कंटेस्टेंट का दर्द सुन भावुक हुई नेहा कक्कड़, इतने रुपये देने का ऐलान, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
दिवास अपनी बात कहते हुए भावुक हो गये, उन्होने बताया कि पिछले 6 साल ने उन्होने परिवार के साथ दिवाली नहीं मनाई है।

स्टार प्ले बैक सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल-11 को जज कर रही हैं, मंच पर कई अलग-अलग तरह के कंटेस्टेंट आकर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, पिछले दिनों शो के सेट पर एक ऐसी घटना हुई, जिसे देखकर सभी हैरान रह गये, हाल ही में नेहा एक कंटेस्टेंट के संघर्ष की कहानी सुनकर भावुक हो गई, उन्होने उस कंटेस्टेंट को 1 लाख रुपये दिये।

झारखंड का कंटेस्टेंट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्टेज पर जब झारखंड का प्रतिभागी दिवास ऑडिशन देने पहुंचा,
तो उसकी परफॉरमेंस से जज काफी खुश हुए, दिवास ने बताया कि उनके गाने की तारीफ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी कर चुके हैं। दिवास के अनुसार ये दिवाली उनके जीवन की सबसे खास दिवाली है, क्योंकि वो इस बार इतने बड़े शो में जजेस के सामने गा रहे हैं।

6 साल से दिवाली नहीं मनाई
दिवास अपनी बात कहते हुए भावुक हो गये, उन्होने बताया कि पिछले 6 साल ने उन्होने परिवार के साथ दिवाली नहीं मनाई है, क्योंकि इस दिन भी वो काम कर रहे होते थे,
उन्हें सिर्फ पटाखों की आवाज सुनाई देती थी, जिससे पता चलता था कि आज दिवाली है।

भावुक हो गई नेहा 
दिवास की बातें सुन नेहा कक्कड़ इमोशनल हो गई, उन्होने कंटेस्टेंट को 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया, उन्होने कहा कि वो चाहती हैं कि दिवास अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने जाएं,
इन पैसों से वो अपने घर वालों के लिये नये कपड़े और मिठाइयां खरीदें। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कंटेस्टेंट ने किस कर लिया था 
बीते दिनों नेहा कक्कड़ को एक कंटेस्टेंट ने ऑडिशन के दौरान गाल पर किस कर लिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था,
शो के दूसरे जज विशाल डडलानी ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया था, उन्होने बताया था कि किसी भी सजा से ज्यादा जरुरी है, उसको मानसिक इलाज दिया जाए।
https://www.instagram.com/tv/B4E44cUFbBB/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading