परिणीति चोपड़ा ने सुनाया स्कूल के दिनों का किस्सा, इस वजह से पैरेंट्स से करने लगी थी नफरत

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले परिणीति विदेश में इंवेस्टमेंट मैनेजर की नौकरी करती थी, 2009 में आई आर्थिक मंदी की वजह से वो देश वापस लौट आई।

परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, हालांकि उनकी पहली सुपरहिट फिट इश्कजादे थी, जिसमें वो मुख्य किरदार में थी, फिल्म में परी के साथ अर्जुन कपूर मुख्य किरदार में थे, आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं, जो उनके स्कूल के दिनों के हैं।

साइकिल से जाती थी स्कूल
परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके परिवार के पास इतना पैसा नहीं था, कि वो कार खरीद सके, इसलिये वो साइकिल से स्कूल जाती थी, उनके पापा कुछ दूर तक साइकिल से उनके साथ चलते थे,
लेकिन पापा के जाते ही कुछ लड़के उनके पीछे लग जाते थे। परी ने बताया कि वो लड़के उन्हें चिढाते हुए उनके साथ-साथ चलते थे, कुछ तो उनकी स्कर्ट को भी उठाने की कोशिश करते थे, इसी वजह से मैं अपने पैरेंट्स से नफरत करने लगी थी, क्योंकि वो मुझे साइकिल से स्कूल भेजते थे,  शिकायत करने पर वो कहते थे कि ऐसा हम तुम्हें स्ट्रांग बनाने के लिये कर रहे हैं।

मुंह पर पंच दे देना 
परिणीति अक्षय कुमार के साथ वुमेन सेल्फ डिफेंस ग्रेजुएशन डे के मौके पर पहुंची थी, यहीं उन्होने अपनी जिंदगी का ये किस्सा साझा किया,
उन्होने कहा कि मुझे खुशी है कि अक्षय सर आप लोगों को सेल्फ डिफेंस सिखाने के कोई पैसे नहीं लेते, ना ही आपको इसके लिये यूनिफॉर्म की जरुरत है, आपके पास वो सुविधाएं हैं, जो मेरे पास नहीं थी, अगर आपको ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो उनके मुंह पर एक पंच दे देना।

सैफ की तस्वीर जमा
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले परिणीति विदेश में इंवेस्टमेंट मैनेजर की नौकरी करती थी, 2009 में आई आर्थिक मंदी की वजह से वो देश वापस लौट आई, यहां आकर उन्होने यशराज फिल्म्स में काम किया,
2015 में उन्होने 28 किलो वजन घटाया, उन्होने बताया कि जंक फूड खासकर पिज्जा उन्हें बहुत पसंद था, लेकिन वजन घटाने के दौरान उन्होने पिज्जा खाना छोड़ दिया, एक इंटरव्यू में उन्होने ये भी बताया था कि मैं सैफ अली खान को लेकर काफी क्रेजी थी, एक ब्रांड के चिप्स के पैकेट जमा करती थी, क्योंकि उन पर सैफ की तस्वीर बनी होती थी।