कपिल शर्मा ने अपनी सास को किया Kiss, हो गई मुसीबत, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन के लिये कपिल के शो में पहुंची, यहां प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी दर्शकों के बीच बैठी हुई थी।

स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आता है, कपिल ने अपनी सास को सेलिब्रिटी अंदाज में Kiss करने की कोशिश की, तो उनके लिये बड़ी मुसीबत हो गई, जी हां, ये किस्सा खुद कपिल ने अपने शो में सुनाई, दरअसल इस सप्ताह कपिल के शो में पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा आ रही हैं, इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कपिल के शो में प्रियंका 
प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन के लिये कपिल के शो में पहुंची, यहां प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी दर्शकों के बीच बैठी हुई थी,
ऐसे में उन्हें देख कपिल ने पूछ लिया, अच्छा निक जो हैं, वो आपकी मम्मी को कैसे मिलते हैं, जैसे इंडिया में दामाद मिलते हैं पैर छूकर या हवा में Kiss करते हैं, इस पर एक्ट्रेस ने कहा, दोनों के बीच में, वो मम्मी को गले लगाता है।

कपिल ने की थी कोशिश  
इस पर स्टार कॉमेडियन ने कहा कि मैंने अपने सास के साथ ट्राई किया था एयर Kiss वाला, तो उनका झुमका मेरे मुंह में आ गया, ये सुनते ही प्रियंका समेत वहां मौजूद दर्शकों ने जमकर ठहाके लगाये।
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

घोड़ी पर आना चाहता था 
इस शो के प्रोमो में प्रियंका चोपड़ा कपिल से कहती हुई नजर आ रही हैं, कि वो उनकी शादी में नहीं आये, मुझे बहुत बुरा लगा, इस पर कपिल शर्मा कहते हैं कि मैं तो घोड़ी पर आना चाहता था,
आपको बता दें कि प्रियंका की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें