प्रियंका चोपड़ा की शादी में अंबानी परिवार ने दिया था खास तोहफा, एक्ट्रेस ने खोला राज
फिल्म के प्रमोशन के लिये प्रियंका चोपड़ा कपिल से शो में पहुंची, जहां कपिल और उनके साथियों ने एक्ट्रेस के साथ जमकर हंसी ठिठोली की।
New Delhi, Oct 08 : बॉलीवुड से हॉलीवुड गई प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद दोबारा बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं, उनकी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक है, रिलीज से पहले पूर्व विश्व सुंदरी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं, प्रमोशन के दौरान ही प्रियंका चर्चित कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंची, जहां उन्होने कई बड़े खुलासे किये।क्या तोहफा मिला
फिल्म के प्रमोशन के लिये प्रियंका चोपड़ा कपिल से शो में पहुंची, जहां कपिल और उनके साथियों ने एक्ट्रेस के साथ जमकर हंसी ठिठोली की, कपिल ने प्रियंका से पूछा कि
उनकी शादी में कई बड़े-बड़े लोग आये थे, जिनमें अंबानी भी शामिल थे, तो उन्हें लोगों ने क्या-क्या तोहफे दिये, इन अमीर लोगों ने लिफाफे में कितने रुपये दिये आपको।
प्यार मिला
कपिल शर्मा के इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने भी शानदार जवाब दिया, उन्होने कहा कि मेरी शादी में सिर्फ 180 गेस्ट आये थे, जिसमें से 120 मेरे परिवार के थे, अब रही बात लिफाफे की,
तो मुझे आधे लिफाफे भी नहीं मिले, लेकिन मुझे लोगों का ढेर सारा प्यार मिला, जिसके मुझे बड़ी जरुरत थी।
जमकर लगे ठहाके
प्रियंका चोपड़ा के इस जवाब के बाद स्टार कॉमेडियन ने मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे लगता था कि ये लोग इतने अमीर हैं कि इनके खुद के 25 हजार के नोट होंगे और वो लोग 2 हजार के नोट नहीं रखते होंगे,
कपिल की बात सुनकर सभी लोग ठहाका लगाकर हंसने लगे। आपको बता दें कि द स्काई इज पिंक इसी महीने 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।


