जिस क्रिकेटर की तारीफ में कोच रवि शास्त्री के शब्द कम पड़ गये, उसे ही किया टीम से बाहर
रांची टेस्ट से ठीक पहले कुलदीप यादव चोटिल हो गये, जिसके बाद शाहबाज नदीम को अचानक ही टीम में ना सिर्फ शामिल किया गया।
रांची टेस्ट के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बायें हत्था स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम की जमकर तारीफ की थी, लेकिन अब बांग्लादेश के खिलाफ शाहबाज को टीम में शामिल नहीं किया गया है,जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि जिस गेंदबाज की तारीफ करते हुए रवि शास्त्री के पास शब्द कम पड़ रहे थे, ऐसा क्या हो गया कि उन्हें टीम में जगह भी नहीं दी गई।
अचानक टीम में मौका
आपको बता दें कि रांची टेस्ट से ठीक पहले कुलदीप यादव चोटिल हो गये, जिसके बाद शाहबाज नदीम को अचानक ही टीम में ना सिर्फ शामिल किया गया,
बल्कि प्लेइंग इलेवन में मौका भी दिया गया, अपने पहले ही टेस्ट में नदीम में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किये, जिसके बाद कप्तान विराट से लेकर कोच रवि शास्त्री तक ने उनकी जमकर तारीफ की।
बेदी होते तो ये कहते
शाहबाज नदीम का टीम में ना होना इसलिये भी हैरान करता है, क्योंकि रांची टेस्ट में उनके प्रदर्शन पर रवि शास्त्री ने कहा कहा था कि शाहबाज ने अपने प्रदर्शन से बेहद प्रभावित किया है,
जब उन्होने अपना पहला विकेट लिया, तो मैंने कहा कि अगर बिशन सिंह बेदी उन्हें देख रहे होते, तो कहते चीयर्स यंग मैन, मैदान के बाहर से उनकी गेंदबाजी देखना अद्भुत है।
घरेलू क्रिकेट का फायदा
शाहबाज ने यहां तक पहुंचने में 420 से ज्यादा विकेटों का फासला तय किया है, उन्होने अपने घरेलू दर्शकों के सामने मैच खत्म किये, 4 विकेट ऐसा प्रदर्शन है, जो शुरुआत के लिहाज से बेहतरीन है,
वो बिल्कुल भी दबाव में नहीं लग रहे थे, शुरुआती तीन ओवर मेडन फेंके और हर गेंद बिल्कुल सही ठिकाने पर फेंक रहे थे, ये सब उनके अनुभव की वजह से था।



