दोहरा शतक लगा रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ते ही खास क्लब में शामिल हो गये, वो दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं, जो एकदिवसीय और टेस्ट दोनों प्रारुप में दोहरा शतक लगा चुके हैं।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रभावशाली प्रदर्शन जारी है, अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में पहले दिन उन्होने शतक पूरा किया, फिर दूसरे दिन उसे दोहरे शतक में बदल दिया, इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में रोहित का सर्वाधिक स्कोर 177 रन था, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होने 176 रनों की पारी खेली थी, हालांकि तब वो अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके थे, लेकिन रांची में उन्होने कोई गलती नहीं की।

दुनिया के चौथे बल्लेबाज 
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ते ही खास क्लब में शामिल हो गये, वो दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं, जो एकदिवसीय और टेस्ट दोनों प्रारुप में दोहरा शतक लगा चुके हैं,
उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग और क्रिस गेल ये  कारनामा कर चुके हैं। रोहित वनडे में तीन दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

छक्के से दोहरा शतक
रोहित टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में छक्के के साथ दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं, उनसे पहले ऐसा कारनामा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है।
इसके साथ ही ये भी काफी दिलचस्प है कि इस मैच में हिटमैन ने शतक और दोहरा शतक दोनों ही छक्के से पूरा किया ।

एक सीरीज में 500 रन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में हिटमैन 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं, 14 साल बाद कोई भारतीय सलामी बल्लेबाज एक सीरीज में इस आंकड़े तक पहुंच पाया है,
रोहित ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय ओपनर हैं, आखिरी बार सहवाग ने ऐसा किया था, 2005 में पाक के खिलाफ सहवाग ने 500 से ज्यादा रन बनाये थे, इनके अलावा विनोद मांकड़, बुधि कुंदन और सुनील गावस्कर भी ऐसा कर चुके हैं, गावस्कर ने तो 5 बार ऐसा किया है।