सानिया मिर्जा की बहन दोबारा बनेंगी दुल्हन, इस स्टार क्रिकेटर के साथ निकाह
सानिया मिर्जा ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया, कि हम अभी हाल ही में पेरिस से बैचलर ट्रिप से होकर आये हैं, हम सभी इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम दोबारा शादी करने वाली है, कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद के साथ अनम शादी के बंधन में बंधेगी, इस बात की पुष्टि खुद टेनिस स्टार ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान की है, सानिया ने दोनों के अफेयर की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि दोनों इसी साल दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।बैचलर ट्रिप
सानिया मिर्जा ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया, कि हम अभी हाल ही में पेरिस से बैचलर ट्रिप से होकर आये हैं, हम सभी इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं,
वहीं असद के बारे में सानिया ने कहा कि वो बहुत प्यारा लड़का है, दिग्गज क्रिकेटर अजहरुद्दीन का बेटा है।
घरेलू क्रिकेट खेलते हैं असद
आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद मोहम्मद भी क्रिकेटर हैं, वो गोवा के लिये रणजी और दूसरे घरेलू टूर्नामेंट खेलते हैं,
दूसरी ओर सानिया की छोटी बहन अनम फैशन डिजाइनर हैं, उनका खुद का बिजनेस है।
तस्वीर पोस्ट
इससे पहले अनम ने असद के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी, दोनों के अफेयर की खबरों को हवा भी इसी तस्वीर से मिली थी,
सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी, पिछले साल अक्टूबर में सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया था।


