इमरान का वीडियो पोस्ट कर सहवाग ने कही ऐसी बात, बेइज्जती कराने के नये-नये तरीके ढूंढते हैं

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
वीरेन्द्र सहवाग से पहले कुछ और भारतीय क्रिकेटरों ने खुलकर इमरान के संयुक्त राष्ट्र के भाषण को लेकर हमला बोला था।

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाजी वीरेन्द्र सहवाग ने पाक के पीएम इमरान खान पर करारा हमला बोला है, उन्होने सोशल मीडिया पर इमरान खान का एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा है, कि पाक पीएम अपनी बेइज्जती कराने से बाज नहीं आ रहे हैं, ये वीडियो कुछ दिन पुराना है, जिसमें पीएम अमेरिकी न्यूज चैनल एमएसएनबीसी से बात कर रहे हैं, इसमें वो अमेरिका और चीन के विकास को लेकर बात करते हुए ऐसा उदाहरण देते हैं, कि इमरान का जवाब सुन एंकर भी कहते हैं कि आप किसी वेल्डर की तरह बात कर रहे हैं, इसी पर वीरु ने तंज कसा है।

खुद को शर्मिंदा करने के नये तरीके 
वीरु ने ट्विटर पर लिखा, एंकर ने कहा आप एक वेल्डर की तरह बात कर रहे हैं, संयुक्त राष्ट्र में कुछ दिन पहले एक घटिया भाषण के बाद ये आदमी खुद को शर्मिंदा करने के नये तरीके खोज रहा है,
दरअसल इमरान से डेवलपमेंट के बारे में पूछा गया, तो उन्होने कहा कि शानदार विकास के लिये चीन की तरफ देखना चाहिये, जब वो न्यूयॉर्क गये, तो वहां उन्होने देखा, कि कार सड़क पर बंप कर रही है, ये सुनकर न्यूज एंकर हंसने लगे, और कहा आप बातों से तो पाक के पीएम नहीं लगते हैं, आप  ऐसी बातें कर रही हैं जैसे ब्रॉक्स (न्यूयॉर्क का एक इलाका) का वेल्डर करता है।

कई भारतीय क्रिकेटरों ने साधा निशाना 
वीरेन्द्र सहवाग से पहले कुछ और भारतीय क्रिकेटरों ने खुलकर इमरान के संयुक्त राष्ट्र के भाषण को लेकर हमला बोला था,
इरफान पठान, हरभजन सिंह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोशल मीडिया के जरिये इमरान पर खुलकर निशाना साधा था, इन सभी खिलाड़ियों के पाकिस्तानी पीएम का बयान नफरत फैलाने वाला बताया था।

परमाणु युद्ध की धमकी 
आपको बता दें कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान भारत को परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी दी थी,
इसके साथ ही अपने पूरे भाषण में कश्मीर राग अलापते रहे, वो पूरे विश्व से मदद मांगते रहे, हालांकि किसी ने भी उनकी बातों पर खास ध्यान नहीं दिया। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें