शनाया कपूर का जबरदस्त बैली डांस, कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देखा वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
इस वीडियो में शनाया कपूर जबरदस्त डांस कर रही हैं, जिसके बाद कहा जाने लगा है कि जल्द ही शनाया भी बॉलीवुड में डेब्यू के लिये तैयार है।
बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स की एंट्री का दौर चल रहा है, इसी साल चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने भी डेब्यू किया है, तो दूसरी ओर उनकी बेस्ट फ्रेंड और सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी जल्द ही एक हॉलीवुड की शॉर्ट फिल्म में नजर आने वाली हैं, इन दो दोस्तों के साथ ही इनकी तीसरी बेस्ट फ्रेंड भी इसी राह में आगे बढ रही है, जी हां, हम बात कर रहे हैं संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से धूम मचा रहा है।बेली डांस
पिछले कुछ समय से शनाया कपूर को अकसर डांस क्लास के बाहर स्पॉट किया जाता रहा है, अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,
इस वीडियो में शनाया इंटरनेशनल बैली डांसर संजना मुथरेजा के साथ ताल से ताल मिलाती हुई नजर आ रही हैं।
सुहाना और अनन्या की दोस्त
इस वीडियो में शनाया कपूर जबरदस्त डांस कर रही हैं, जिसके बाद कहा जाने लगा है कि जल्द ही शनाया भी बॉलीवुड में डेब्यू के लिये तैयार है,
आपको बता दें कि चंकी पांडे की बेटी अनन्या, शाहरुख खान की बेटी सुहाना और शनाया तीनों काफी अच्छी दोस्त हैं, तीनों अकसर बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टियों में एक साथ नजर आती हैं।
असिस्टेंट डायरेक्टर
आपको बता दें कि शनाया एक्टर संजय कपूर और माहीप कपूर की बेटी हैं, शनाया बॉलीवुड में आने की तैयारी कर चुकी हैं,
वो अपनी कजिन जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना में असिस्टेंट डायरेक्टर बनी हुई हैं, ये फिल्म अगले साल 13 मार्च को रिलीज होगी, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


