BCCI अध्यक्ष बनते ही सौरव गांगुली का बड़ा बयान, धोनी के संन्यास पर इशारों में दिये संकेत
सौरव गांगुली ने धोनी की बात करते हुए अपना उदाहरण देते हुए कहा कि करीब डेढ साल इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहने के बाद मैंने जोरदार वापसी की थी।
बीसीसीआई ने नवनियुक्त अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आज पदभार संभाल लिया, इसके बाद मीडिया के सामने आये, तो उनसे धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया, गांगुली ने अपने अंदाज में ही इसका जवाब दिया, उन्होने पूर्व कप्तान को चैंपियन खिलाड़ी बताते हुए कहा कि चैंपियन कभी भी जल्दी अपना खेल नहीं छोड़ते ।अपना उदाहरण दिया
सौरव गांगुली ने धोनी की बात करते हुए अपना उदाहरण देते हुए कहा कि करीब डेढ साल इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहने के बाद मैंने जोरदार वापसी की थी,
फिर अगले दो साल तक लगातार क्रिकेट खेला, प्रेस कांफ्रेस के दौरान गांगुली ने अपनी योजनाओं पर खुलकर बात की, उन्होने विराट कोहली के खेल पर भी अपनी राय रखी, टीम इंडिया के खेल की जमकर तारीफ की।
धोनी पर क्या बोले दादा
बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने कहा कि वो धोनी से जरुर बात करेंगे, गांगुली ने कहा कि अभी तक मेरी धोनी से बात नहीं हुई है, लेकिन हम उनसे बात करेंगे,
उनसे भविष्य के बारे में जरुर चर्चा करेंगे, वो एक चैंपियन है, और चैंपियन अपना खेल जल्दी नहीं खत्म करते।
टीम इंडिया के साथ दिखे
मालूम हो कि धोनी आईसीसी विश्वकप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं, हालांकि रांची टेस्ट के चौथे दिन वो स्टेडियम में दिखे थे, वो टीम इंडिया के खिलाड़ियों से भी मिले,
कोच रवि शास्त्री ने उनके साथ तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
विराट की तारीफ
सौरव गांगुली ने मौजूदा कप्तान विराट कोहली की खुलकर तारीफ की, उन्होने कहा कि विराट एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय क्रिकेट को काफी आगे ले जा सकते हैं, मैं भी कप्तान रहा हूं,
ऐसे में एक कप्तान की जिम्मेदारी बखूबी समझता हूं, विराट एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय क्रिकेट को काफी आगे ले जा सकते हैं, आप पिछले चार-पांच साल में उनके खेल को देखिये, वो कमाल के क्रिकेटर हैं। विराट कोहली से गांगुली कल मुलाकात करेंगे।



