इस सवाल पर सौरव गांगुली को याद आये प्रधानमंत्री, कहा मुझसे नहीं मोदी जी से पूछिये
भारत-पाक के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज सात साल पहले 2012 में खेली गई थी, तब भारत ने दो टी-20 और तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों के लिये पाक की मेजबानी की थी।
बीसीसीआई के होने वाले अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता में पत्रकारों के एक सवाल में देश के पीएम नरेन्द्र मोदी को याद किया, पूर्व कप्तान से जब भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्तों की बहाली को लेकर सवाल पूछा गया, तो गांगुली ने साफ कहा कि आपको ये सवाल मोदी जी और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से पूछना चाहिये।मेरे पास जवाब नहीं
23 अक्टूबर को बीसीसीआई के नये अध्यक्ष बनने वाले सौरव गांगुली ने कहा कि ये भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की मंजूरी से जुड़ा विषय है,
गांगुली ने कहा कि निश्चित तौर पर अनुमति लेनी होगी, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय दौरे सरकार के जरिये होते हैं, इसलिये हमारे पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं।
सात साल से सीरीज नहीं
आपको बता दें कि भारत-पाक के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज सात साल पहले 2012 में खेली गई थी, तब भारत ने दो टी-20 और तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों के लिये पाक की मेजबानी की थी,
सौरव गांगुली की अगुवाई में टीम इंडिया 2004 में पाकिस्तान दौरे पर गई थी, ये 1999 के करगिल युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज थी, तब 1989 के बाद पहली बार टीम पाक के दौरे पर गई थी।
मैच खेलने से मना
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा हमले के बाद कड़ी आपत्ति जताते हुए बीसीसीआई ने पाकिस्तान के संदर्भ में आईसीसी को आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों से संबंध तोड़ने की अपील की थी,
ये लेटर तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति (सीओए) की ओर से भेजा गया था, जो बीसीसीआई चुनाव होने तक बोर्ड के कामकाज को संभाल रही है।


