रवि शास्त्री पर गांगुली का बड़ा हमला, हेड कोच के लिये सही पसंद, लेकिन बीसीसीआई की मजबूरी

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने रवि शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होने कहा बेशक शास्त्री मुख्य कोच के लिये सही पसंद हों, लेकिन बीसीसीआई के पास ज्यादा विकल्प नहीं थे।

सचिन, गांगुली और लक्ष्मण की मौजूदगी वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने 2016 में रवि शास्त्री की जगह अनिल कुंबले को टीम का हेड कोच बनाया था, तब रवि शास्त्री ने सौरव गांगुली पर गंभीर आरोप लगाये थे, एक साल बाद गांगुली उसी कमेटी के सदस्य थे, जिसने रवि शास्त्री को हेड कोच चुना, 57 वर्षीय रवि शास्त्री को कुछ दिन पहले फिर से टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, वो 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे।

गांगुली का बड़ा बयान
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने रवि शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होने कहा बेशक शास्त्री मुख्य कोच के लिये सही पसंद हों,
लेकिन बीसीसीआई के पास ज्यादा विकल्प नहीं थे, क्योंकि ज्यादा दावेदारों ने आवेदन ही नहीं किया था, गांगुली ने कहा कि रवि शास्त्री पिछले 5 साल से टीम से जुड़े हुए हैं, उन्हें दो और साल के लिये ये जिम्मेदारी दी गई है, मुझे नहीं लगता कि इतिहास में किसी और व्यक्ति को इतने लंबे समय के लिये ये जिम्मेदारी दी गई है।

उम्मीद पर खरा उतरना होगा 
पूर्व कप्तान ने कहा कि रवि शास्त्री के पास यही विकल्प है, कि वो उन पर जताये भरोसे पर खरे उतरे, उनके सामने दो टी-20 विश्वकप है, जो साल 2020 और 2021 में होने है,
इस तरह के बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया को जीत का रास्ता तलाशना ही होगा,  उन्हें बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

2007 में क्रिकेट मैनेजर
रवि शास्त्री को सबसे पहले 2007 में बांग्लादेश दौरे पर क्रिकेट मैनेजर चुना गया था, इसके बाद 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली 1-3 से हार के बाद वो टीम के डायरेक्टर बनाये गये, डंकन फ्लेचर का कार्यकाल पूरा होने के बाद 2015 विश्वकप के बाद रवि शास्त्री को 2016 टी-20 विश्वकप तक के लिये टीम की कमान दी गई,
फिर अनिल कुंबले को टीम का मुख्य कोच बनाया गया, हालांकि 2017 में कुंबले के इस्तीफा देने के बाद शास्त्री की इस पद पर वापसी हुई।