स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति, आपत्तिजनक हालत में ग्राहक के साथ मिली लड़की

पुलिस छापेमारी में स्पा सेंटर में 5 लड़कियों समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो कपल आपत्तिजनक हालत में मिले।

छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की, खम्हारडीह थाना अंतर्गत गीतांजलि नगर के सेक्टर-1 में संचालित वेदा स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश दी, दरअसल पुलिस को स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार की शिकायत मिली थी, जब पुलिस ने छापेमारी की तो उनके भी होश उड़ गये।

पुलिस ने की छापेमारी
रायपुर की खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि वेदा स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर वेश्यावृत्ति करवाई जा रही  थी, उन्हें इस बात की लगातार शिकायत मिल रही थी,
लेकिन वो स्पा चलाने वालों को रंगेहाथों पकड़ना चाहती थी, इसलिये इसके लिये पूरी रणनीति तैयार की।

आपत्तिजनक चीजें मिली 
पुलिस छापेमारी में स्पा सेंटर में 5 लड़कियों समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो कपल आपत्तिजनक हालत में मिले,
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। स्पा सेंटर के संचालक धनेश मिरी और भनपुरी निवासी कस्टमर अविनाश बैरागी को गिरफ्तार किया गया है।

ये सामान बरामद
पुलिस ने जानकारी दी, कि स्पा सेंटर में आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई  है, जिसमें नशे की टेबलेट, कंडोम और सिगरेट के पैकेट शामिल हैं, गिरफ्तार की गई लड़कियां रायपुर के आस-पास की ही रहने वाली है,
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, मामले में कई हाई प्रोफाइल लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं।