रानीताल केस- नाजायज संबंध की वजह से टैक्सी ड्राइवर की हत्या, सेना के जवान के पत्नी को रंगेहाथों पकड़ा था

पुलिस ने हनुमंत को हरियाणा के हिसार जिले से गिरफ्तार किया, सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रानीताल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, फील्ड रेजीमेंट अलहिलाल से 28 वर्षीय हनुमंत हरियाणा के हिसार से पकड़ा गया है, बताया जा रहा है कि हनुमंत ने अवैध संबंधों की वजह से अश्विनी कुमार की हत्या की, मृतक टैक्सी ड्राइवर अश्विनी का हनुमंत की पत्नी के साथ नाजायज संबंध था, पुलिस ने लापता गाड़ी भी 2 दिन पहले सेना के जवान के सरकारी क्वार्टर से बरामद कर ली है, आरोपी की निशानदेही पर 2 किमी दूर एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और 11 जीवित गोलियां बरामद की गई है, पुलिस ने आरोपी सेना के जवान हनुमंत को कोर्ट में पेश किया, जहां से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपी ने गुनाह कबूला
पुलिस ने हनुमंत को हरियाणा के हिसार जिले से गिरफ्तार किया, सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है,
आरोपी जवान के पास से अभी तक रिवॉल्वर के लाइसेंस की कॉपी बरामद नहीं की गई है, फौजी ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर अश्विनी का उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध थे, आरोपी ने बताया कि एक दिन वो कहीं बाहर गया था, जब अपने क्वार्टर पर लौट रहा था, तो अश्विनी को अपने क्वार्टर में घुसते देखा, उस समय कमरे में सिर्फ उसकी पत्नी थी, दोनों करीब घंटे भर साथ रहे, वो बाहर से छुपकर सब देखता रहा, अश्विनी के बाहर निकलने के बाद वो क्वार्टर में गया, लेकिन पत्नी से इस बारे में कोई बता नहीं की।

पत्नी के आशिक को ही ड्राइवर हायर किया
हनुमंत ने टैक्सी ड्राइवर अश्विनी के बारे में जानकारी जुटाई, फिर 22 सितंबर को चौबीन चौक से किसी अन्य के मोबाइल से अश्विनी को फोन कर टैक्सी बुक करवाई,
फिर चामुंडा और उसके आस-पास के इलाकों में घूमा, लेकिन वहां उसे मारने का मौका नहीं मिला, जिसके बाद वो रानीताल की ओर रवाना हो गया, दोपहर 3 बजे रास्ते में एक सुनसान जगह देखकर अश्विनी को गाड़ी रोककर तस्वीर लेने को कहा, अश्विनी जैसे ही डंगे के नीचे जाकर एंगल बनाकर तस्वीर लेने लगा, उस पर गोली चला दी।

4 दिन के पुलिस रिमांड पर
अश्विनी कुमार को मारने के बाद हनुमंत गाड़ी लेकर अलहिलाल कैंट आया, पहले रिवॉल्वर और गोलियों को ठिकाने लगाया, फिर क्वार्टर के पास गाड़ी लगाकर अंदर चला गया,
आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, कोर्ट ने चार दिन के रिमांड पर भी भेज दिया है, फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।