उमेश यादव ने लगाई छक्कों की झड़ी, गेंदबाज ने जोड़ लिये हाथ, तो झूम उठे कप्तान विराट कोहली, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
उमेश ने जॉर्ड लिंडे की गेंद पर छक्के के साथ अपना खाता खोला, फिर अगली ही गेंद पर उन्होने एक और छक्का जड़ दिया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन टीम इंडिया के नाम रहा, पहले रहाणे का शतक, फिर रोहित का दोहरा शतक, फिर आखिरी में उमेश यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, जडेजा के पवेलियन लौटने के बाद उमेश यादव क्रीज पर आये, आते ही उन्होने बड़े शॉट खेलना शुरु कर दिया, जिसे देखकर कप्तान विराट कोहली को भी यकीन नहीं हो रहा था, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पांच छक्के लगाये
उमेश ने जॉर्ड लिंडे की गेंद पर छक्के के साथ अपना खाता खोला, फिर अगली ही गेंद पर उन्होने एक और छक्का जड़ दिया,
फैंस समेत ड्रेसिंग रुम में बैठे कप्तान विराट कोहली भी अपनी कुर्सी छोड़ उछलने लगे, गेंदबाज जॉर्ज लिंडे ने तो उनके सामने हाथ ही जोड़ लिये, उमेश यादव की ऐसी बल्लेबाजी देख विराट कोहली का भी मुंह खुला का खुला रह गया, शायद कप्तान ने उमेश से ऐसी बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं की थी।
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से उमेश यादव ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये, 9 गेंद पर 31 रन बनाने के बाद 10वीं गेंद पर वो हेनरिक क्लासेन को कैच थमाकर पवेलियन लौट गये,
लिंडे की गेंद पर उमेश बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन इस बार उनसे गलती हो गई और आउट हो गये, वो जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर लग रहा था कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बना देंगे।
10 गेंद में 31 रन
उमेश यादव ने 10 गेंद में 31 रन बनाये, उनकी ये पारी टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 30 रन से ज्यादा की पारी है, उमेश ने 310 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये,
उन्होने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, फ्लेमिंग ने 2004 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 गेंद में नाबाद 31 रन बनाये थे, टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में 9 विकेट पर 497 रन बनाकर पारी घोषित कर दी, टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रोहित शर्मा ने 212 रन बनाये, तो रहाणे ने 115 रनों की पारी खेली।
https://www.bcci.tv/videos/135109/umesh-smashes-virat-enjoys-


