बड़ी खबर- चेन्नई सुपरकिंग्स से रिलीज होना चाहते हैं धोनी, 2021 IPL भी खेलेंगे

चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है, लेकिन ये भी कहा है कि धोनी सीएसके के लिये काफी महत्वपूर्ण हैं। 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भले 2019 विश्वकप के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ना खेला हो, लेकिन इस दौरान वो कभी सुर्खियों से दूर नहीं रहे, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने बीते दिन ही कहा कि धोनी के भविष्य के लिये आईपीएल बेहद अहम है, इसमें उनका प्रदर्शन ही आगे की योजना तय करने में उनकी मदद करेगा, अब धोनी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

फ्रेंचाइजी के पैसे बचाने के लिये उठाना चाहते हैं ये कदम
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक माही आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स से रिलीज होना चाहते हैं, यहां तक कि ये भी दावा किया जा रहा है कि
धोनी 2021 में भी आईपीएल खेलने को तैयार हो गये  हैं, रिपोर्ट में कहा गया है कि धोनी चाहते हैं कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर दे और उन पैसों का इस्तेमाल नये खिलाड़ियों को टीम से जोड़ने के लिये करे, धोनी ने ये सुझाव दिया है कि फ्रेंचाइजी इसके बाद राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर कम पैसे में उन्हें अपने साथ जोड़ ले।

2021 आईपीएल भी खेलेंगेरिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है, लेकिन ये भी कहा है कि धोनी सीएसके के लिये काफी महत्वपूर्ण हैं, इसलिये उन्हें नीलामी में डालने का कोई इरादा नहीं है,
आईपीएल 2021 से पहले भव्य नीलामी होनी है, धोनी ने पहले ही बता दिया है, कि वो टूर्नामेंट में खेलेंगे, ऐसे में निकट भविष्य में टी-20 क्रिकेट से उनके संन्यास लेने का कोई सवाल ही नहीं है, वो आईपीएल नीलामी में इसलिये जाना चाहते हैं ताकि सीएसके उन्हें कम दाम में खरीद सके।

आईपीएल 2021 में होगी भव्य नीलामी
आईपीएल के लिहाज से 2021 बेहद अहम होगा, आईपीएल 2021 के लिये खिलाड़ियों की नये सिरे से नीलामी होगी, ठीक वैसे ही जैसे 2018 में हुई थी, सीएसके ने धोनी को रिटेन रखा है,
जिस वजह से वो टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हुए हैं, सूत्रों ने ये भी कहा, कि आईपीएल 2021 के बाद ही धोनी के संन्यास की बात सामने आ सकती है, लेकिन उसके बाद वो टीम के मेंटर के तौर पर सीएसके से ही जुड़े रहेंगे।