मेट्रो में लड़की ने राखी सावंत के 'पति' की पीटा, वीडियो पोस्ट कर कहा दिल्ली की लड़कियां बुरी है

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दीपक कलाल दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं, इसी दौरान एक लड़की उन्हें पहचान लेती है और उनके साथ एक सेल्फी लेती है।

चर्चित यू-ट्यूबर दीपक कलाल की पिटाई होने की खबर सामने आई है, कभी ड्रामा क्वीन राखी सावंत से शादी और लाइव सुहागरात की बात कहकर सुर्खियां बटोरने वाले दीपक की एक लड़की ने पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दीपक दिल्ली मेट्रो में सफर करते दिख रहे हैं, यही पब्लिक में एक लड़की ने उन्हें जोरदार तमाचा जड़ दिया।

क्या है पूरा मामला 
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दीपक कलाल दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं, इसी दौरान एक लड़की उन्हें पहचान लेती है और उनके साथ एक सेल्फी लेती है,
लेकिन बिना परमिशन सेल्फी लेने पर दीपक नाराज हो जाते हैं, कहासुनी के बाद बात इतनी बढ जाती है, कि लड़की ने दीपक को जोरदार तमाचा जड़ दिया।

इजाजत क्यों नहीं ली
दीपक वीडियो में कह रहे हैं कि तुम मेरी इजाजत के बगैर मेरे साथ ऐसे कैसे कर सकती हो, जिसके बाद लड़की ने गाल पर चांटा लगा दिया, इसके बाद बगल में खड़ा लड़के ने भी दीपक का कॉलर पकड़ लिया,
और कहने लगा, हो गई ना बात क्यों बढा रहा है, उन्होने सेल्फी ही तो मांगी थी, बदतमीजी तो नहीं की थी।

शर्म आनी चाहिये
दीपक कलाल इस वीडियो में कह रहे हैं, दिल्ली की गर्ल्स तुम्हें शर्म आनी चाहिये, मैं तुम्हें जानता भी नहीं, तुम मेरे साथ सेल्फी ले रही हो, तुम नहीं जानती कि मैं एक सेलिब्रिटी हूं,
मेरी जिंदगी है, प्राइवेट लाइफ है, ये लड़की ना मेरी दोस्त है और ना मीडिया से है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले राखी सावंत ने दीपक कलाल से शादी का ऐलान कर खूब सुर्खियां बटोरी थी, हालांकि बाद में उन्होने रितेश नाम के शख्स से शादी कर ली थी, जिस पर दीपक ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी थी।