रोहित शर्मा ने विराट कोहली को साबित किया 'गलत', कर दिखाया ये 'चमत्कार', वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
कोलकाता में भारतीय गेंदबाजों ने उम्मीद के मुताबिक ही शानदार शुरुआत की, खबर लिखे जाने तक आधी बांग्लादेश टीम पवेलियन लौट चुकी है।
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स मैदान पर पहला डे नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है, इसमें टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी नहीं बल्कि फील्डिंग से कोहराम मचा दिया है,खराब शुरुआत
कोलकाता में भारतीय गेंदबाजों ने उम्मीद के मुताबिक ही शानदार शुरुआत की, खबर लिखे जाने तक आधी बांग्लादेश टीम पवेलियन लौट चुकी है,
भारतीय गेंदबाज सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी कर रहे हैं, मेहमान टीम के तीन बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल पाये, बांग्लादेश का दूसरा विकेट बेहद ही खास रहा, क्योंकि इस विकेट में रोहित ने शानदार फील्डिंग दिखाई।
गजब की फील्डिंग
11वें ओवर में उमेश यादव की गेंद मेहमान कप्तान मोमिनुल हक के बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप की दिशा में गई, गेंद फर्स्ट और सेकेंड स्लिप के बीच में थी,
लग रहा था कि गेंद को फर्स्ट स्लिप में खड़े विराट कोहली लपकेंगे, लेकिन तभी दूसरी स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने ड्राइव लगाते हुए गेंद को लपक लिया, कुछ सेंकेड के लिये तो किसी को भरोसा नहीं हुआ, कि उन्होने चमत्कारी ढंग से गेंद को पकड़ा। खुद विराट कोहली भी हैरान रह गये।
कप्तान को किया गलत साबित
रोहित शर्मा ने ये कैच लपककर कप्तान विराट कोहली को गलत साबित कर दिया, दरअसल गुरुवार को टेस्ट शुरु होने से पहले विराट ने कहा था कि स्लिप में पिंक गेंद को लपकना थोड़ा मुश्किल होगा,
विराट कोहली के अनुसार गेंद थोड़ी भारी है, इससे फील्डर्स को मुश्किल हो सकती है, लेकिन रोहित ने जिस अंदाज में ये कैच लपका उसे देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि उन्हें कोई परेशानी हुई, वैसे इस डे नाइट टेस्ट के लिये टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने गुलाबी गेंद से स्लिप में कैच की खूब प्रैक्टिस की है। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
Flying Rohit Sharma— Iampavy.sandhu (@IampavyS) November 22, 2019
👏👏👏@ImRo45 #RohitSharma #daynighttest #indvsban #catchofthematch #slipcatch #indiancricket #IndianCricketTeam pic.twitter.com/XMrt1Opkzh
— ☺ (@PranayThuppari) November 22, 2019



