टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में लिखा इतिहास, 142 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ऐसा, विराट सेना ने कर दिखाया
टीम इंडिया ने लगातार चौथा टेस्ट मैच पारी के अंतर से जीता, टेस्ट क्रिकेट के 142 साल के इतिहास में आज तक कोई टीम ऐसा कारनामा नहीं कर सकी है।
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को कोलकाता टेस्ट में ढाई दिन के भीतर ही बुरी तरह रौंद्र कर टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया है, दोनों देशों के पहले पिंक बॉल टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने बांग्लादेस की पारी को तीसरे दिन के पहले घंटे में ही समेट दिया, बांग्लादेश की दूसरी पारी 195 रनों पर सिमट गई, इसके साथ ही विराट सेना ने पारी और 46 रनों से जीत हासिल की। मेहमान टीम ने पहली पारी में 106 रन बनाए थे, तो भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 136 रनों की पारी खेली थी, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 347 रन पर पारी घोषित की थी। कोलकाता टेस्ट जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने कई ऐसे कारनामे किये, जो टेस्ट क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुए।लगातार चौथा टेस्ट पारी से जीत
टीम इंडिया ने लगातार चौथा टेस्ट मैच पारी के अंतर से जीता, टेस्ट क्रिकेट के 142 साल के इतिहास में आज तक कोई टीम ऐसा कारनामा नहीं कर सकी है,
भारतीय टीम ने बांग्लादेश को लगातार दो टेस्ट मैच में पारी से हराने से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को भी लगातार दो टेस्ट मैच में पारी से रौंद्रा था।
लगातार सातवां टेस्ट मैच
विराट सेना ने लगातार सातवां टेस्ट मैच जीता है, जो कि उसका इस प्रारुप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया को सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने दिलाये,
स्पिन गेंदबाजों का कम इस्तेमाल
भारत में पहली बार ऐसा हुआ जब टीम इंडिया के गेंदबाजों ने एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लिये हों, इससे पहले 2017 में तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 17 विकेट लिये थे,
सबसे ज्यादा टेस्ट जीतनें में 5वें स्थान पर विराट
कोलकाता टेस्ट मैच जीतने के साथ ही विराट कोहली अब सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों की सूची में पांचवें नंबर पर पहुंच गये हैं, उनकी कप्तानी में टीम 33 मैच जीत चुकी है,
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड है, उन्होने 53 मैच जीते हैं, दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग (48 मैच) हैं, तीसरे पर स्टीव वॉ (41 मैच) और चौथे पर वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड (36 मैच) है।
This is #TeamIndia's 7 straight Test win in a row, which is our longest streak 🙌💪😎#PinkBallTest @Paytm pic.twitter.com/Lt2168Qidn— BCCI (@BCCI) November 24, 2019



