युवा भारतीय बल्लेबाज का धमाका, 14 गेंद में जड़ दिये इतने रन, बाल-बाल बचा युवराज का रिकॉर्ड

उत्तराखंड में जन्मे अभय नेगी घरेलू क्रिकेट में उत्तर पूर्व की टीमों की तरफ से खेलते हैं, मेघालय से पहले वो त्रिपुरा के लिये खेलते थे।

बीसीसीआई घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के बल्लेबाज अभय नेगी ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली है, मिजोरम के खिलाफ मुकाबले में उन्होने 14 गेंदों में ही पचासा जड़ दिया, उन्होने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और 6 छक्के लगाये, सैयद अली मुश्ताक ट्रॉफी की ये सबसे तेज अर्धशतक है, उनसे पहले इस टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा के नाम था, तो टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज पचासा का रिकॉर्ड स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम है, जिन्होने 2007 टी-20 विश्वकप में 12 गेंद में 50 रन बनाये थे।

3 बल्लेबाज बना चुके हैं 12 गेंद में अर्धशतक
युवी के अलावा धांकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई ने भी 12-12 गेंद में अर्धशतक लगाया है, इन दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक टी-20 लीग में बनाया है,
इनके अलावा इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक ने 13 गेंद में ये कारनामा किया है, भारत के केएल राहुल, दक्षिण अफ्रीका के फरहान बेहार्डिन, न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो और वेस्टइंडीज के कायरान पोलार्ड भी 14 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके हैं।

आखिरी ओवर में 31रन
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में अभय नेगी ने रवि तेजा (नाबाद 53 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिये तेजतर्रार 57 रन जोड़े,
दोनों ने 4 ओवर में ये साझेदारी की, इन दोनों की पारियों की मदद से मेघालय ने मिजोरम के खिलाफ 4 विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। आखिरी ओवर में अभय नेगी ने 31 रन ठोंक दिये, जिसमें 4 छक्के शामिल थे।

पिछले साल ही डेब्यू
उत्तराखंड में जन्मे अभय नेगी घरेलू क्रिकेट में उत्तर पूर्व की टीमों की तरफ से खेलते हैं, मेघालय से पहले वो त्रिपुरा के लिये खेलते थे,
उन्होने पिछले साल ही नवंबर में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया है, जनवरी 2018 में उन्होने बंगाल के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला खेला था।