श्रेयस अय्यर को टीम से 'बाहर' करना चाहता है उपकप्तान, तैयार कर लिया है 'प्लान'

भले रहाणे टेस्ट टीम के मुख्य सदस्य हों, लेकिन सीमित ओवरों में वो टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं, उन्होने अपना आखिरी वनडे एक साल और टी-20 तीन साल पहले खेला था।

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार पर फिक्स कर दिया गया है,
नागपुर में जीत के बाद इस बात का खुलासा खुद श्रेयस अय्यर ने किया, उन्होने कहा कि टीम प्रबंधन ने उन्हें कह दिया है कि अब नंबर चार पर वो ही खेलेंगे, हालांकि अय्यर के अलावा इस स्थान पर एक और क्रिकेटर की नजर है, ये बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान हैं, जो सीमित ओवरों में वापसी करना चाहते हैं।

टीम में वापसी करना लक्ष्य
टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंदौर टेस्ट से पहले पत्रकारों से बात की, उन्होने कहा कि वो वनडे टीम में वापसी करना चाहते हैं, उनकी नजर नंबर चार पर टिकी हुई है,
रहाणे ने इसका प्लान भी तैयार कर लिया है। उन्होने कहा कि मुझे बस टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना है और लगातार रन बनाने हैं।

वापसी करुंगा 
अजिंक्य रहाणे ने आगे बोलते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि मैं जल्द ही वनडे टीम में वापसी कर लूंगा, वापसी आपके आत्मविश्वास से जुड़ी होती है, आप अगर अपने आप पर ध्यान लगाते हैं
तो इससे आपको मदद मिलती है, अगर मैं टेस्ट मैचों में अच्छा करुंगा, तो मुझे जल्द ही वनडे टीम में भी जगह मिलेगी।

एक साल से बाहर
आपको बता दें कि भले रहाणे टेस्ट टीम के मुख्य सदस्य हों, लेकिन सीमित ओवरों में वो टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं, उन्होने अपना आखिरी वनडे एक साल और टी-20 तीन साल पहले खेला था,
रहाणे ने वनडे में 35.26 के औसत से 2962 रन बनाये हैं, जिसमें तीन शतक और 24 अर्धशतक शामिल है, उनका स्ट्राइक रेट 78.63 का है, इस मामले में वो मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर से पीछे हैं, इसलिये उनके लिये वापसी की राह आसान नहीं है।