साक्षी-अजितेश ने पड़ोसियों का जीना कर रखा है मुहाल, SSP से मिलकर लोगों ने की ये मांग

पड़ोसियों की शिकायत है कि अजितेश और उसके घर वाले आस-पास के लोगों को अनावश्यक डरा धमका रहे हैं।

शादी के बाद से दिल्ली में रह रहे बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश अब बरेली लौट गये हैं, हालांकि अब उनकी चाक-चौबंद सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं, सोमवार को वीर सावरकर कॉलोनी की कमेटी और पड़ोसियों ने एसएसपी से मिलकर सुरक्षा पर सवाल उठाये और इसे गैरजरुरी बताते हुए हटाने की मांग की, एसएसपी ने मामले की जांच और सुरक्षा की समीक्षा की जिम्मेदारी सीओ थ्री को सौंपी है।

एसएसपी से मुलाकात
अजितेश कुमार के कुछ पड़ोसियों ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की, उन्होने बताया कि प्रेम विवाह के बाद कुछ दिन दिल्ली में रहने के बाद अब अजितेश-साक्षी अपने परिवार के साथ बरेली में ही रह रहे हैं,
कई सुरक्षाकर्मी महीनों से अजितेश के घर पर हैं, इसकी वजह से अजितेश और परिवार के लोग खुद को वीआईपी समझने लगे हैं, इसकी वजह से मोहल्ले में भय का माहौल पैदा कर रहे है।

डरा-धमका रहे
पड़ोसियों की शिकायत है कि अजितेश और उसके घर वाले आस-पास के लोगों को अनावश्यक डरा धमका रहे हैं, पड़ोसियों के मुताबिक 9 नवंबर को अजितेश और साक्षी पड़ोसी अंशुमान त्रिपाठी के घर में घुस गये और उन्हें खूब गालियां दी,
कई लोगों को दोनों ने नाम लेकर सबक सिखाने की धमकी दी, लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की ओर से मिली सुरक्षा का फायदा उठाकर ये लोग दबंगई कायम कर अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षा पूरी करना चाहते हैं।

मामले में जांच
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि घर के बाहर चौबीसो घंटे सुरक्षाकर्मियों के रहने से आस-पास के लोग असहज महसूस करते हैं, इनकी सुरक्षा वापस लिया जाए,
इसी की शिकायत लेकर लोग आये थे, मामले में सीओ थ्री को जांच करने और  समीक्षा करने का आदेश दे दिया गया है।