21 साल बाद टूटी इस स्टार एक्टर की शादी, गर्लफ्रेंड शादी से पहले ही हो चुकी है प्रेग्नेंट

अर्जुन रामपाल और सुपरमॉडल रह चुकीं मेहर जेसिया की शादी साल 1998 में हुई थी, दोनों की दो बेटियां माहिका और मायरा भी है।

बॉलीवुड में रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं, हाल ही में एक एक्टर की 21 साल पुरानी शादी टूटने की खबर आई, हालांकि सच तो ये है कि उनकी शादी काफी समय पहले ही टूट गई थी, लेकिन उसकी आधिकारिक घोषणा अब हुई है, खास बात ये है कि तलाक से पहले ही उस एक्टर का दूसरा रिश्ता भी जबरदस्त चर्चा में है, यहां तक कि शादी से पहले ही उनकी प्रेमिका प्रेग्नेंट भी हो चुकी है, अगर अभी तक भी आप नहीं समझें, तो बता दें कि हम अर्जुन रामपाल की बात कर रहे हैं, शादी के 21 साल बादक उनकी पत्नी मेहर जेसिया से उनका तलाक हो गया है।

1998 में शादी 
अर्जुन रामपाल और सुपरमॉडल रह चुकीं मेहर जेसिया की शादी साल 1998 में हुई थी, दोनों की दो बेटियां माहिका और मायरा भी है, मई 2018 में अर्जुन और मेहर ने अलग होने का ऐलान कर दिया था,
दोनों ने तलाक का ऐलान करते हुए एक साझा बयान जारी किया था, जिसके बाद अर्जुन रामपाल अपना घर छोड़कर एक टू बीएचके फ्लैट में शिफ्ट हो गये थे।

दोनों बेटियों की कस्टडी
कोर्ट के फैसले के अनुसार दोनों बेटियां माहिका और मायरा की कस्टडी मेहर की दी गई है, अर्जुन रामपाल की दोनों बेटियां अपनी मां के साथ बांद्रा स्थित डुप्लेक्स में रहेंगी,
आपको बता दें कि अर्जुन पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेमिका की प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं, अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं।

शादी से पहले प्रेग्नेंट
इसी साल जुलाई में अर्जुन बेटे आरिक के पिता बने हैं, उनकी प्रेमिका शादी से पहले ही मां बन गई थी, माना जा रहा है कि तलाक के बाद अब अर्जुन रामपाल जल्द ही उनसे शादी कर सकते हैं,
अर्जुन उनसे कितना प्यार करते हैं, ये तो अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये कई बार जाहिर कर चुके हैं।