IPL से पहले टीम इंडिया नहीं बल्कि इस टीम से खेल सकते हैं महेन्द्र सिंह धोनी

आईसीसी विश्वकप सेमीफाइनल के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं, धोनी के भविष्य पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है।

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी लंबे समय से मैदान से बाहर हैं, माही के करोड़ों फैंस हैं, जो उन्हें एक बार फिर नीली जर्सी में देखना चाहते हैं, उनके चाहने वालों के जेहन में एक ही सवाल तैर रहा है, कि आखिर धोनी कब वापसी करेंगे, हालांकि इस बीच उम्मीद की एक किरण दिखाई दे रही है, लेकिन शायद धोनी टीम इंडिया नहीं बल्कि किसी और टीम के लिये खेलते नजर आ सकते हैं।

अगले साल मैच
दरअसल अगले साल 18 मार्च और 21 मार्च को वर्ल्ड इलेवन और एशिया इलेवन के बीच मैच खेले जाने हैं, इन्हीं दो मुकाबलों के लिये बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से धोनी समेत सात भारतीय खिलाड़ियों को देने की अनुमति मांगी है,
बीसीबी ने माही के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की उपलब्धता  का भी अनुरोध किया है।

विश्वकप के बाद क्रिकेट से दूर
आईसीसी विश्वकप सेमीफाइनल के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं, धोनी के भविष्य पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है,
क्योंकि ना तो उन्होने खुद को टीम इंडिया के लिये उपलब्ध कराया है और ना ही उन्होने संन्यास को लेकर ही कोई आधिकारिक ऐलान किया है।

फॉर्म में है टीम इंडिया
धोनी की गैरमौजूदगी में भी टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर रही है, बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने अपने कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया था,
विराट कोहली भी नहीं खेल रहे थे, रोहित की अगुवाई में टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया, फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी बांग्लादेश को बुरी तरह रौंद्रकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया।