शरद पवार से मुलाकात करने वाले बीजेपी नेता का बड़ा दावा, शिवसेना विधायकों को लेकर कही बड़ी बात
शिवसेना का कहना है कि उनके सभी विधायक उनके साथ हैं, बीजेपी सिर्फ हवा-हवाई बातें कर रही है, शिवसेना ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है कि बहुमत साबित करें।
बीजेपी राज्यसभा सांसद संजय काकड़े ने आज एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात किया, उन्होने मुलाकात के बाद कहा कि शरद पवार के साथ उनकी पुरानी जान-पहचान है, वो हाल-चाल जानने के लिये पहुंचे थे, इसके बाद उन्होने दावा करते हुए कहा कि शिवसेना के 45 विधायक उनके संपर्क में हैं, बीजेपी सांसदे के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत में खलबली मच गई है।हवा-हवाई बातें
दूसरी ओर शिवसेना का कहना है कि उनके सभी विधायक उनके साथ हैं, बीजेपी सिर्फ हवा-हवाई बातें कर रही है, शिवसेना ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि
अगर हिम्मत है कि बहुमत साबित करें, क्योंकि बहुमत हमारे पास है, हम जल्द ही सरकार बनाने जा रहे हैं।
बीजेपी सांसद का दावा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजय काकड़े ने दावा किया, कि शिवसेना के 56 में से 45 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं, वो देवेन्द्र फडण्वीस की अगुवाई में सरकार बनाना चाहते हैं,
बीजेपी सांसद ने कहा कि शिवसेना के अब्दुल सत्तार विपक्ष में बैठने की बात कर रहे हैं, वो कांग्रेस से शिवसेना में आये हैं, इसलिये उन्हें विपक्ष में बैठने की आदत हो गई है, लेकिन शिवसेना के सभी मंत्रियों को सरकार में रहने की आदत है।
सरकार में रहना चाहते हैं
संजय काकड़े ने दावा किया, कि शिवसेना के विधायक हर हाल में सरकार में शामिल होना चाहते हैं, बीजेपी सांसद के अनुसार विधायकों की ओर से कहा जा रहा है कि आप कुछ भी कीजिए,
लेकिन हमें सरकार में शामिल कीजिए, हालांकि बाद में संजय काकड़े ने अपनी बात को संभालते हुए कहा कि इन 45 विधायकों का कहना है कि बीजेपी और शिवसेना की सरकार बनाई जानी चाहिये। आपको बता दें कि शनिवार सुबह महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन हो चुका है, देवेन्द्र फडण्वीस मुख्यमंत्री और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बनें हैं।
होटल में हैं शिवसेना विधायक
तोड़-फोड़ के डर की वजह से शिवसेना के सभी विधायकों को होटल में ठहराया गया है, बीते दिनों शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने होटल में जाकर विधायकों से मुलाकात की थी,
वहीं शनिवार रात को एनसीपी ने भी अपने विधायकों को होटल भेज दिया है।
Maharashtra: BJP MP Sanjay Kakade arrives at NCP Chief Sharad Pawar's residence in Mumbai. pic.twitter.com/xJgIRPKMdO— ANI (@ANI) November 24, 2019



