महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे पर चेतन भगत ने लिखी ऐसी बात, हो रही खूब चर्चा

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सियासी उठापटक जारी है, बीजेपी-शिवसेना की सालों पुरानी दोस्ती टूट चुकी है, शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश में है।

चर्चित लेखक चेतन भगत एक बार फिर से अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों में हैं, दरअसल उन्होने महाराष्ट्र के सियासी घमासान को एक प्रेमी युगल से जोड़कर समझाया है, लोग उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं, उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सियासी उठापटक जारी 
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सियासी उठापटक जारी है, बीजेपी-शिवसेना की सालों पुरानी दोस्ती टूट चुकी है,
शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश में है, हालांकि मामला अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र राजनीति का हाल
उन्होने ट्विटर पर लिखा है महाराष्ट्र चुनाव
चुनाव से पहले
बी- मैं तुमसे प्यार करता हूं
एस- मैं भी, जल्दी शादी कर लेते हैं।
चुनाव के बाद
बी- लोग बात करने लगे हैं, चलो शादी कर लें
एस- मम्मी कह रही हैं, एक दो लड़के और देख लो, बस मिल लो।

ट्वीट वायरल
चेतन भगत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इस पर अजब-गजब कमेंट भी कर रहे हैं, आपको बता दें कि राज्यपाल की अनुशंसा के बाद प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है।
अब कोई राजनीतिक दल पूरे आंकड़ें के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करेगा, जिसके बाद उस पर विचार किया जाएगा।