कभी राहुल गांधी से शादी की थी चर्चा, अब इस राजनीतिक परिवार की बहू बनेगी अदिति सिंह

अंगद सैनी और अदिति सिंह दोनों 2017 में विधायक बने हैं, दोनों राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

यूपी के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं, उनकी शादी पंजाब के कांग्रेस विधायक  अंगद सैनी के साथ तय हो गई है, अदिति दिल्ली में इसी महीने 21 नवंबर को सात फेरे लेगी, रिसेप्शन भी दिल्ली में ही 23 नवंबर को रखा गया है, अदिति ने मीडिया से बातचीत में अपनी शादी की पुष्टि की है, उन्होने ये भी कहा कि ये शादी उनके पिता ने तय की थी, परिवारिक सूत्रों का दावा है कि समारोह के लिये आमंत्रितों को कार्ड भी बांटे जा रहे हैं।

दोनों राजनीतिक परिवार
अंगद सैनी और अदिति सिंह दोनों 2017 में विधायक बने हैं, दोनों राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं, अगर अंगद सैनी की बात करें,
तो वो पहली बार 2017 में शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल की, अंगद स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से ताल्लुक रखते हैं, दिलबाग सिंह नवांशहर से 6 बार विधायक चुने गये थे।

यूपी की सबसे युवा विधायक 
अदिति सिंह यूपी की सबसे युवा विधायकों में से एक हैं, उन्होने 2017 विधानसभा चुनाव में 90 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी, उनके पिता अखिलेश कुमार सिंह 5 बार रायबरेली सीट से चुनाव जीते थे,
हालांकि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं।

राहुल गांधी से जुड़ा था नाम
अदिति कांग्रेस के बाहुबली नेता रहे अखिलेश कुमार सिंह की बेटी हैं, उन्होने विदेश से अपनी पढाई की है, हाल ही में उनका नाम तब सुर्खियों में आया था, जब राहुल गांधी के साथ उनकी सगाई की अफवाह फैली थी,
हालांकि इसके बाद खुद अदिति ने इन अफवाहों का खंडन किया था, और राहुल गांधी को अपना भाई बताया था, अदिति ने कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं और वो उन्हें राखी बांधती हैं।