काजोल समझ देवेन्द्र फडण्वीस ने किया था प्रपोज, दिलचस्प है सीएम की लव स्टोरी
विधायक के रुप में दूसरे कार्यकाल के दौरान देवेन्द्र फडण्वीस ने अमृता से शादी की थी, उनकी शादी नागपुर में चर्चा का विषय बन गया था।
बीजेपी नेता देवेन्द्र फडण्वीस दोबारा एक बार फिर महाराष्ट्र के सीएम बन गये हैं, उन्होने आज पद और गोपनीयता की शपथ ले ली, इस खास मौके पर हम आपको उनकी प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं, उनकी पत्नी अमृता फडण्वीस से उनके मिलने की कहानी काफी दिलचस्प है, एक इंटरव्यू में उन्होने कहा था कि उनकी पत्नी एकदम एक्ट्रेस काजोल जैसी लगती हैं, उन्हें पहली बार देखने के बाद ही मन बना लिया था कि अब इनसे ही शादी करनी है।डॉक्टर की बेटी
विधायक के रुप में दूसरे कार्यकाल के दौरान देवेन्द्र फडण्वीस ने अमृता से शादी की थी, उनकी शादी नागपुर में चर्चा का विषय बन गया था,
अमृता रानाडे नागपुर के चर्चित डॉक्टर चारु रानाडे और नेत्ररोग स्पेशलिस्ट डॉ. शरद रानाडे की बेटी हैं, देवेन्द्र के करीबी ने बताया कि शैलेश जोगलेकर बताते हैं कि देवेन्द्र और अमृता की पहली मुलाकात उनके घर पर हुई थी, दोनों ने एक घंटे के बातचीत के बाद शादी का फैसला ले लिया था।
शादी के लिये प्रपोज किया
देवेन्द्र फडण्वीस और अमृता की दोस्ती से लेकर शादी तक का सफर शानदार है, महाराष्ट्र के सीएम को तब बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल बेहद पसंद थी, जब वो अमृता से पहली बार मिले,
तो उन्होने कहा कि तुम काजोल जैसी दिखती हो, और उन्होने अमृता को शादी के लिये प्रपोज किया।
पार्षद से सीएम तक का सफर
एक पार्षद से प्रदेश के सीएम तक का सफर देवेन्द्र फडण्वीस के लिये आसान नहीं रहा है, उनके इस सफर में उनकी पत्नी अमृता ने भी भरपूर साथ दिया,
पेशे से बैंकर अमृता व्यस्त रहते हुए भी पति देवेन्द्र के राजनीतिक कार्यक्रमों में भी हमेशा मौजूद रहती हैं। देवेन्द्र और अमृता की एक बेटी हैं जिनका नाम देविजा है।


