शादीशुदा महिला प्रेमी संग होटल में कर रही थी मौज, एक थप्पड़ बनी मौत की वजह
प्रेमी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिये दोनों ने उसी होटल का कमरा नंबर 304 बुक किया, दोनों तय समय पर होटल पहुंचे, कमरे में जाकर जन्मदिन का जश्न मनाने लगे, दोनों ने जमकर शराब पी।
फेसबुक के जरिये प्यार और पहले से शादीशुदा होने के बावजूद दूसरे युवक से शादी की चाहत ने दिल्ली की एक महिला को मौत के मुंह में पहुंचा दिया, दरअसल दिल्ली के अलीपुर इलाके में पुलिस को OYO होटल के कमरा नंबर 304 से एक महिला की लाश मिली, तहकीकात में जो बात सामने आई, उसे जानकर लोगों के होश उड़ गये, बताया जा रहा है कि जिस प्रेमी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिये महिला होटल पहुंची थी, उसी कमरे में उसके प्रेमी ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया।फेसबुक के जरिये दोस्ती
महिमा (काल्पनिक नाम) की करीब 1 साल पहले महेश नाम के युवक से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई, जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई, उनकी नजदीकियां बढने लगी,
महिमा महेश से उम्र में 12 साल बड़ी थी, वो अपने पति से झूठकर बोलकर महेश से मिलने के लिये होटल में आने लगी, दोनों उस होटल में इतनी बार आये थे, कि दोनों को वहां के कर्मचारी भी अच्छी तरह से पहचानने लगे थे।
दोनों ने शराब पी
महेश के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिये दोनों ने उसी होटल का कमरा नंबर 304 बुक किया, दोनों तय समय पर होटल पहुंचे, कमरे में जाकर जन्मदिन का जश्न मनाने लगे,
दोनों ने जमकर शराब पी, फिर नशे में महिमा ने शादी की बात को लेकर महेश को थप्पड़ लगा दिया, पुलिस के अनुसार शादी के लिये मना करने और थप्पड़ से महेश पूरी तरह बौखला गया, दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट होने लगा, इस दौरान महेश ने महिला का गला दबा दिया, जिसकी वजह से उसे खून की उल्टी होने लगी, नाक से ही खून निकलने लगा, आशा की मौत हो गई, जिसके बाद प्रेमी कमरा छोड़कर फरार हो गया।
कर्मचारी नाश्ता लेकर पहुंचा
हत्या का खुलासा तब हुआ, जब सुबह कर्मचारी नाश्ता लेकर कमरे में पहुंचा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खोलकर देखा गया,
तो बिस्तर पर महिमा खून से सनी पड़ी थी, उन्हें अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, मामले की जांच कर रही पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिये हैं।
आरोपी ने कबूला गुनाह
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महेश को धर दबोचा, तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया है, उसने बताया कि महिमा को मारने का उसका कोई इरादा नहीं था,
पुलिस के अनुसार महिमा खेड़ा कलां इलाके की रहने वाली थी, जबकि महेश दिल्ली की ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है, उसे पता था कि महिमा शादीशुदा है, इसके बावजूद वो उससे शादी करना चाहता था, इस हत्याकांड के बाद महिला के पति ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, पत्नी उसे अपनी दोस्त से मिलने की बात कहकर अकसर घर से जाया करती थी, उसे एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।



