जूही चावला से शादी करना चाहते थे सलमान खान, पिता से मांगने पहुंचे थे हाथ, लेकिन
सलमान खान जूही चावला से शादी करना चाहते थे, इसके लिये वो उनके पिता से उनका हाथ मांगने भी गये थे, ये बात खुद बॉलीवुड सुपरस्टार ने बताई थी।
जूही चावला फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं, 13 नवंबर को जूही अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं, करीब तीन दशक पहले उन्होने मिस इंडिया का खिताब जीता था, जूही ने 90 के दशक में चुलबुली लड़की के किरदार में फैंस के दिलों पर राज किया, उन्होने साल 1986 में फिल्म सल्तनत से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही, फिर दो साल बाद कयामत से कयामत तक में दिखी, इसी फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।फिल्म के लिये अवॉर्ड
कयामत से कयामत तक के लिये जूही चावला को उस साल नवोदित एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला, जिसके बाद उन्होने एक से बढकर एक फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता,
जूही ने तीनों खान्स के साथ काम किया है, लेकिन किसी के साथ उनका नाम नहीं जुड़ा।
सलमान करना चाहते थे शादी
सलमान खान जूही चावला से शादी करना चाहते थे, इसके लिये वो उनके पिता से उनका हाथ मांगने भी गये थे, ये बात खुद बॉलीवुड सुपरस्टार ने बताई थी, उन्होने कहा था कि जूही बहुत स्वीट और प्यारी हैं,
मैंने उनके पापा से पूछा भी था कि क्या जूही को मुझसे शादी करने देंगे, लेकिन उन्होने मना कर दिया, शायद मैं उन्हें पसंद नहीं आया, पता नहीं क्या चाहिये था उनको।
जय मेहता से शादी
जूही का नाम कभी किसी एक्टर या को-स्टार के साथ नहीं जुड़ा, क्योंकि अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही उनकी मुलाकात बिजनेसमैन जय मेहता से हो गई, ये साल 1992 की बात है,
फिल्ममेकर राकेश रोशन ने दोनों की मुलाकात कराई थी, जय मेहता पहले से शादीशुदा थे, लेकिन प्लेन दुर्घटना में उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी।
1995 में शादी
जूही चावला का जय मेहता की ओर झुकाव बढता चला गया, उसी दौरान जूही की मां का निधन हो गया, जिससे वो टूट गई थी, उन दिनों में जय उनका सहारा बने,
आखिरकार दोनों ने 1995 में शादी कर ली, दोनों के दो बच्चे बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन है।



