नयी तस्वीरों से कैटरीना ने लूट ली महफिल, इंटरनेट पर तेजी से फैल रही तस्वीरें

कैटरीना कैफ बड़े परदे के साथ-साथ फैशन वर्ल्ड में भी काफी सक्रिय हैं, हाल ही में उन्होने अपना ब्यूटी ब्रैंड भी लांच किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक बार फिर अपने हॉट अवतार के लिये सुर्खियों में हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है,
जिसमें कैटरीना मोनोक्रोम मोनोकिनी में दिख रही है, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद हॉट नजर आ रही हैं, इसी वजह से उनके फैंस के साथ-साथ दूसरे लोग भी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

स्टाइलिश 
कैटरीना कैफ मोनोकिनी के ऊपर व्हाइट ओवरसाइज्ड शर्ट पहने दिख रही है, जिसकी वजह से वो हॉट के साथ-साथ स्टाइलिश भी लग रही हैं,
समंदर के बीच में कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, लोग इस पर खूब अजब-गजब कमेंट कर रहे हैं।

फैशन वर्ल्ड में भी एक्टिव
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ बड़े परदे के साथ-साथ फैशन वर्ल्ड में भी काफी सक्रिय हैं, हाल ही में उन्होने अपना ब्यूटी ब्रैंड भी लांच किया है, जिसकी वजह से इन दिनों चर्चा में है,
अगर कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो भारत के बाद अब वो सूर्यवंशी में नजर आएंगी।

पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में 
कैटरीना अपनी फिल्मी करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं, कुछ महीने पहले उनकी रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी,
जिसमें वो बीच पर बिकिनी में थी, हालांकि अब रणबीर और कैटरीना का ब्रेकअप हो चुका है, दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ चुके हैं।