कुमार विश्वास ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को दी पॉलिटिक्स ज्वाइन करने की सलाह, तो मिला शानदार जवाब

आम आदमी पार्टी में साइडलाइन चल रहे कुमार विश्वास ने एक्ट्रेस को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होने लिखा था, अब तो कॉमेडी भी अच्छी करनेटि लगी हो, अब तो पॉलिटिक्स ज्वाइन कर लो।

रॉकस्टार कवि और राजनीति में हाशिये पर चल कुमार विश्वास का एक ट्वीट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है,
अकसर समसामायिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले कुमार विश्वास ने एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को राजनीति ज्वाइन करने की सलाह दी है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने भी उन्हें जवाब दिया, दोनों का सवाल-जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या लिखा कुमार ने 
आम आदमी पार्टी में साइडलाइन चल रहे कुमार विश्वास ने ऋचा चड्ढा को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होने लिखा था, अब तो कॉमेडी भी अच्छी करने लगी हो,
अब तो पॉलिटिक्स ज्वाइन कर लो। कुमार की इस नसीहत पर ऋचा ने जवाब देते हुए काजोल का जीआईएफ पोस्ट करते हुए लिखा, वो हमसे ना हो पाए, इसके बाद कुमार ने भी जवाब दिया।

कुमार का जवाब
ऋचा चड्ढा का जवाब सुनकर कुमार विश्वास ने एक बार फिर से ट्वीट किया, उन्होने लिखा, स्वामी जी कहते हैं करने से होता है,
कुमार विश्वास और ऋचा चड्ढा के बीच मीठी नोक-झोंक पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं, दोनों का ट्वीट वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय
मालूम हो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अकसर राजनीति और देश में चल रहे मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिये रखती हैं, उनके राजनीति को लेकर किये गये ट्वीट भी खूब वायरल होते हैं,
जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है, वहीं कुमार विश्वास इन दिनों सक्रिय राजनीति में हाशिये पर पड़े हैं, वो आम आदमी पार्टी के सदस्य तो हैं, लेकिन ना पार्टी की बैठकों में दिखते हैं और ना ही पार्टी अब उन्हें ज्यादा भाव देती है।