नीतीश का एक और दरोगा निकला अय्याश, आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, लोगों ने पहले कूटा फिर

एसडीएम एसजेड हसन ने कहा कि आरोपी एएसआई को हिरासत में ले लिया गया है, ग्रामीणों ने मामले में शिकायती पत्र दिया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल यहां गांव वालों ने बिहार पुलिस के एक एएसआई को महिला  के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथों पकड़ लिया, जिसके बाद गांववालों ने पहले तो दरोगा की जमकर पिटाई की, फिर  मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को दी, जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, तो पता चला कि आरोपी उसी थाने का एएसआई है, जिसके बाद ग्रामीणों ने और हंगामा मचाया।

क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला चौसा थाना क्षेत्र का है, आरोपी एएसआई का नाम प्रभाकर राय है, वो फुलौत ओपी थाने में तैनात है,
मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम एसजेड हसन और एसडीपीओ सीपी यादव भी मौके पर पहुंच गये, दोनों ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने दरोगा को छोड़ा और पुलिस उसे थाने ले गई।

मामला दर्ज
एसडीएम एसजेड हसन ने कहा कि आरोपी एएसआई को हिरासत में ले लिया गया है, ग्रामीणों ने मामले में शिकायती पत्र दिया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है,
मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपी एएसआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरोगा की रंगीन मिजाजी सामने आई थी
मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों में बिहार पुलिस के तीन दरोगा के बारे में ऐसी खबरें आ चुकी हैं। इसी साल सितंबर महीने में भी चौसा थाने के दरोगा की रंगीन मिजाजी सामने आई थी, तब दरोगा धनेश्वर मंडल ने एक महिला को केस में मदद करने के लिये उसके साथ रात गुजारने की मांग की थी,
अपने आरोपों को सही साबित करने के लिये महिला ने शपथ पत्र बनवाकर मीडिया को थानेदार के साथ बातचीत का ऑडियो क्लिप भी उपलब्ध कराया था, मीडिया में खबर चलने के बाद दरोगा लाइन हाजिर भी हुए थे।