शिवसेना- एनसीपी सरकार बनाने के करीब, तो बीजेपी हाईकमान ने चलाया बह्मास्त्र, गडकरी ने कही बड़ी बात

महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बनाने के सवाल पर नितिन गडकरी ने कहा कि क्रिकेट और सियासत में कुछ भी हो सकता है।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर तोड़-जोड़ की सियासत जारी है, पूरे देश की नजर महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों पर है कि आखिर किसकी सरकार बनेगी और कौन सीएम की कुर्सी पर बैठेगा, इन सबके बीच केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र पहुंच चुके हैं, उन्होने मीडिया से बात करते हुए ऐसी बात कही, कि फिर से सियासी पारा चढने लगा है।

कुछ भी संभव है
महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बनाने के सवाल पर नितिन गडकरी ने कहा कि क्रिकेट और सियासत में कुछ भी हो सकता है, कभी-कभी आपको लगता है कि आप मैच हारने वाले हैं,
लेकिन अचानक कुछ देर बाद ही गेम पलट जाता है, जो परिणाम आता है, वो अलग होता है, उन्होने कहा कि मैं अभी-अभी दिल्ली से आया हूं, फिलहाल मुझे महाराष्ट्र की राजनीति के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं है।

सरकार बदलने से फर्क नहीं
गडकरी से पूछा गया कि अगर महाराष्ट्र में गैर बीजेपी सरकार बनती है, तो क्या मुंबई में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजना पर असर होगा, इस पर उन्होने कहा कि सरकार बदलती है,
लेकिन परियोजनाएं चलती रहती है, मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है, बीजेपी हो, एनसीपी या कांग्रेस हो, सरकार बनाने वाली कोर्ट भी पार्टी सकारात्मक नीतियों का समर्थन करेगी।

गडकरी का बड़ा रोल
आपको बता दें कि नितिन गडकरी महाराष्ट्र की सियासत के बड़े नाम हैं, उनका सालों से यहां की राजनीति में दखल रहा है, इसके साथ ही ठाकरे परिवार, राज ठाकरे और शरद पवार के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं, कहा जा रहा है कि बीजेपी हाईकमान ने उन्हें आगे किया है,
ताकि महाराष्ट्र में नये समीकरण गढकर सरकार बनाया जा सके, हालांकि फिलहाल गडकरी इस पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन अगले एक-दो दिनों में सबकुछ साफ हो जाएगा।