साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी, नाथूराम गोडसे को लेकर दिया था बड़ा बयान
साध्वी प्रज्ञा हमेशा से ही विवादों में घिरी रही हैं, चुनाव जीतने के बाद उनके शपथ लेने के समय भी विवाद हो गया था।
एमपी के भोपाल सीट से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के लिये नामित किया गया है, इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं, आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को हराया था, साध्वी प्रज्ञा गैरकानूनी गतिविधियों के लिये अंडर ट्रायल हैं।जमानत पर बाहर
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा को अप्रैल 2017 में खराब स्वास्थ्य की वजह से जमानत दी थी, साध्वी प्रज्ञा हमेशा से ही विवादों में घिरी रही हैं,
चुनाव जीतने के बाद उनके शपथ लेने के समय भी विवाद हो गया था, तब उन्होने अपना नाम साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्णचेतनानंद अवधेशानंद गिरी बोला था।
अजीबो-गरीब बयान
भोपाल सांसद ने बीजेपी नेताओं के निधन पर अजीबो-गरीब बयान दिया था, उन्होने आशंका जाहिर की थी, कि विपक्ष बीजेपी नेताओं पर मारक शक्ति का उपयोग कर रहा है,
मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों में बीमारी की वजह से बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं का असमायिक निधन हो गया था।
गोडसे पर बयान
इतना ही नहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव के बाद महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर भी बयान दिया था, जिस पर पार्टी की भी खूब किरकिरी हुई थी,
जिसके बाद पीएम मोदी ने तब कहा था कि उनके इस बयान के लिये वो कभी दिल से उन्हें माफ नहीं कर पाएंगे।


