सेल्फी लेते समय फैन ने सारा अली खान के साथ कर दी ऐसी हरकत, दूर भागी एक्ट्रेस, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
सारा के एक फैन ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, तो उन्होने मना नहीं किया, इसके बाद कुछ और फैंस आ गये, जो एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेना चाहते थे।
बॉलीवुड की नई नवेली एक्ट्रेस सारा अली खान फैंस और मीडिया के साथ अपने अच्छे बर्ताव के लिये जानी जाती हैं, इंटरव्यू के दौरान या फिर फैंस से मिलते समय भी सारा मुस्कुराते हुए बात करती हैं, हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनके चेहरे पर शिकन ला दी, दरअसल एक फैन ने सारा अली खान के करीब आने की कोशिश की, जिससे एक्ट्रेस असहज हो गई।क्या है मामला
दरएसल सारा के एक फैन ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, तो उन्होने मना नहीं किया, इसके बाद कुछ और फैंस आ गये, जो एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेना चाहते थे,
सैफ की बेटी ने किसी को भी मना नहीं किया, लेकिन तभी एक फैन सारा के ज्यादा करीब पहुंच गया, जिससे वो अचानक पीछे हटकर गुस्से से देखने लगी, सारा के साथ फैन की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर स्पॉट
आपको बता दें कि सारा अली खान हाल ही में न्यूयॉर्क से वेकेशन मना कर लौटी हैं, इस दौरान वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई,
विरल भयानी ने मुंबई एयरपोर्ट से सारा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें ये पूरा मामला कैद है, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टच हो गया
वीडियो में साफ दिख रहा है कि सारा के हाथ से फैन टच हो गया, जो उन्हें अजीब लगा, जिस पर फैन ने सारा को सॉरी कहा, फिर वो मुस्कुराते हुए सेल्फी के लिये पोज देने लगती है,
इस बार वो कुछ दूरी बनाकर खड़ी होती हैं, फैंस से घिरी सारा अली खान एयरपोर्ट से बड़ी मुश्किल से निकल पाई।
आने वाली फिल्म
अगर सारा अली खान की वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल-2 में नजर आने वाली हैं, इस फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन नजर आएंगे,
इसके अलावा सारा के पास वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर-1 की रीमेक भी है। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें



