महाराष्ट्र के सियासी घमासान के बीच पीएम मोदी से मिलेंगे शरद पवार, बन सकते हैं नये समीकरण, शिवसेना बेचैन
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद पीएम मोदी और शरद पवार पहली बार मिलने जा रहे हैं, कहा जा रहा है कि निश्चित रुप से सरकार बनाने को लेकर भी बातचीत हो सकती है।
महाराष्ट्र में सरकार को लेकर जारी गहमागहमी के लिये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे, हालांकि ये मुलाकात सरकार बनाने को लेकर नहीं बल्कि महाराष्ट्र के किसानों को लेकर है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि इस मीटिंग में सरकार बनाने को लेकर भी बात हो सकती है, ये मुलाकात आज दोपहर 12 बजे संसद भवन में होगी।पीएम से मुलाकात
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने जानकारी दी कि एनसीपी चीफ शरद पवार आज संसद में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे, किसानों के मसले पर ये मुलाकात होने वाली है,
हम प्रधानमंत्री जी से किसानों के लिये कुछ राहत की मांग करेंगे, उनकी परेशानियां पीएम के सामने रखेंगे।
फसल बर्बाद
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात की वजह से करीब 70 हेक्टेयर जमीन की फसल बर्बाद हो गई है, जिसका कुल नुकसान करीब 5 हजार करोड़ रुपये का बताया जा रहा है,
इस मसले पर संसद परिसर में शिवसेना सांसदों ने भी प्रदर्शन किया था, हालांकि सरकार की ओर से इस मसले पर कोई ऐलान नहीं किया गया है।
राष्ट्रपति शासन के बाद पहली मुलाकात
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद पीएम मोदी और शरद पवार पहली बार मिलने जा रहे हैं, कहा जा रहा है कि निश्चित रुप से सरकार बनाने को लेकर भी बातचीत हो सकती है,
दूसरी ओर शिवसेना भी एनसीपी और कांग्रेस को साधने में लगी हुई है, लेकिन उनकी बातचीत अभी फाइनल स्टेज पर नहीं पहुंची है, मोदी-पवार मुलाकात ने महाराष्ट्र का सियासी पारा चढा दिया है।


