सरकार गठन से पहले ही शिवसेना में बगावत, दिग्गज नेता ने इस्तीफा देते हुए कहा अंतरात्मा कांग्रेस...
रमेश सोलंकी ने इस्तीफा देते हुए कहा कि उनकी अंतरात्मा और विचारधारा कांग्रेस के साथ काम करने को तैयार नहीं है।
महाराष्ट्र में पिछले एक महीने से चल रही सियासी ड्रामे के बाद स्थायी सरकार के गठन की उम्मीद की जा रही है, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के साथ आ जाने के बाद माना जा रहा है कि उद्घव ठाकरे प्रदेश के नये सीएम बनने जा रहे हैं, भले शिवसेना में इसे लेकर खुशी का माहौल हो, लेकिन कुछ नेता इस फैसले से नाराज भी हैं, शिवसेना युवा सेना ईकाई और आईटी सेल के सदस्य रमेश सोलंकी ने इस्तीफा दे दिया है।अंतरात्मा तैयार नहीं
रमेश सोलंकी ने इस्तीफा देते हुए कहा कि उनकी अंतरात्मा और विचारधारा कांग्रेस के साथ काम करने को तैयार नहीं है, मैं बाला साहेब ठाकरे का शिवसैनिक हूं,
12 साल की उम्र से ही शिवसेना से जुड़ा हुआ हूं, पिछले 21 साल से मेरा एक ही उद्देश्य रहा है, वो है कांग्रेस मुक्त भारत।
तारीफ नहीं कर सकता
पूर्व शिवसेना नेता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरे ट्विटर पर करीब डेढ लाख ट्वीट्स हैं, जिनमें से एक लाख से ज्यादा राहुल गांधी, सोनिया गांधी और उनके भ्रष्टाचार को लेकर है,
मैं आज उनकी तारीफ नहीं कर सकता, इसलिये मैं पार्टी से इस्तीफा देना चाहता हूं ।
राम जी के अस्तित्व को लेकर उठाया था सवाल
रमेश सोलंकी ने अपने इस्तीफा के साथ अन्य मुद्दों को भी उठाया है, उन्होने कहा, कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि भगवान श्रीराम का कोई अस्तित्व नहीं है,
ऐसे लोगों के साथ मेरा बैठना नामुमकिन है, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे जी को शुभकामनाएं, मैं दिल से हमेशा शिवसेना का ही रहूंगा।
मेरे काम का नहीं
इससे पहले रमेश सोलंकी ने ट्विटर पर लिखा था कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग मेरा पक्ष जानना चाहते थे, लेकिन अब मैं कह रहा हूं, जो मेरे श्रीराम का नहीं,
वो मेरे किसा काम का नहीं, एक बार फिर प्यार और सम्मान के लिये आदित्य भाई को धन्यवाद, आपके साथ काम करके मजा आया।



