महाराष्ट्र के बाद मिशन गोवा में जुटी शिवसेना, दावे से मची खलबली, बीजेपी सरकार तख्ता पलट...

शिवसेना नेता संजय राउत ने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत पर भी निशाना साधा, उन्होने कहा कि बीजेपी ने गोवा में सरकार बनाने के लिये हर तरह की जोड़-तोड़ की।

महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद अब शिवसेना गोवा की ओर कदम बढा रही है, शिवसेना राज्यसभा सांसद और उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत ने कहा कि अब हमारा पूरा ध्यान गोवा की राजनीति पर है, हम वहां जल्दी ही फ्रंट बनाने जा रहे हैं, उन्होने ये भी कहा कि हमारे साथ गोवा के पूर्व मंत्री, डिप्टी सीएम और दो मंत्री हैं, जल्द ही आपको महाराष्ट्र की तरह गोवा में भी चमत्कार दिखेगा।

भ्रष्ट नेताओं के साथ बनाई गोवा की सरकार
इस दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत पर भी निशाना साधा, उन्होने कहा कि बीजेपी ने गोवा में सरकार बनाने के लिये हर तरह की जोड़-तोड़ की,
उन्होने कहा कि प्रमोद सावंत ने कांग्रेस के सबसे भ्रष्ट नेताओं को साथ मिला लिया, इसके साथ ही संजय राउत ने ये भी जानकारी दी कि विजय देसाई भी शुक्रवार को शिवसेना के साथ आ गये हैं, जल्द ही आपको बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

अन्य राज्यों का भी रुख करेंगे 
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के बाद गोवा और उसके बाद शिवसेना दूसरे राज्यों की ओर रुख करेगी, हम देश में बीजेपी के बिना अपना फ्रंट बनाना चाहते हैं,
इस दौरान जब संजय राउत से देवेन्द्र फडण्वीस को मिले समन के बारे में पूछा गया, तो उन्होने कहा कि इस बात की मुझे जानकारी नहीं है, अभी हम गोवा की राजनीति में व्यस्त हैं।

पर्रिकर के निधन के बाद सावंत बने सीएम
आपको बता दें कि गोवा में बीजेपी गठबंधन की सरकार है, यहां के सीएम मनोहर पर्रिकर का अचानक निधन हो गया, जिसके बाद प्रमोद पांडुरंग सावंत ने इस पद को संभाला,
इससे पहले वो गोवा विधानसभा के स्पीकर थे, अभी तक गोवा में कांग्रेस और बीजेपी ही दो बड़ी पार्टियों के रुप में स्थापित है।