महिला कांस्टेबल के साथ साथी पुलिस वाले ने किया गंदा काम, वीडियो बना देता था धमकी

पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि उस दिन के बाद गौतम उसका पीछा करने लगा, साथ ही धमकी देता था, कि वो वीडियो लीक कर उसे बदनाम कर देगा।

भोपाल पुलिस के एक कांस्टेबल के खिलाफ अपनी ही सहयोगी कांस्टेबल ने नशीली दवा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है,
आरोपी कांस्टेबल की पहचान आनंद गौतम के रुप में हुई है, आरोपी विदिशा जिले में तैनात है, 5 महीने पहले जब ये वारदात हुई थी, तब वो भोपाल के बाहरी क्षेत्र के नजीराबाद पुलिस थाने में पोस्टेड था।

नशीला पेय पिलाकर रेप
भोपाल के टीटी नगर पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल का आरोप है कि उसे वॉशरुम जाना था, तो आनंद गौतम उसे जवाहर चौक के पास एक होटल में ले गया,
वहां पहले उसे नशीली दवा मिला एक पेय पदार्थ पिलाया, जिससे वो बेहोश हो गई, फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।

5 महीने पहले की घटना
पीड़िता कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में कहा है कि ये घटना 15 जून की है, वो ड्यूटी खत्म कर अपनी बहन का इंतजार कर रही थी, उस दिन पीड़िता की तबीयत ठीक नहीं थी,
वो वॉशरुम जाना चाहती थी, तभी आनंद गौतम ने महिला को बाइक पर लिफ्ट दी, और एक होटल में लेकर गया, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दिया।

ब्लैकमेल करने लगा
पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि उस दिन के बाद गौतम उसका पीछा करने लगा, साथ ही धमकी देता था, कि वो वीडियो लीक कर उसे बदनाम कर देगा,
महिला कांस्टेबल के अनुसार गौतम दावा करता था कि उसने छुपे कैमरे से वीडियो बना रखा है, अगर संबंध बनाने से इंकार किया, तो चेहरे पर तेजाब डाल देगा।

केस दर्ज 
आरोपी कांस्टेबल आनंद गौतम के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है, हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही है,
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।