प्रेमी संग मजे करने के लिये महिला ने बेचा अपना बच्चा, घर वालों से बोेला झूठ, बिल्कुल फिल्मी है कहानी
चमन फिरोज ने तर्क दिया था कि उसके 4 बच्चे हैं, वो बच्चों को ठीक से पाल नहीं पा रही, इसलिये बेचना है, राहुल का कोई संतान नहीं था, वो ढाई लाख में बच्चे को लेने के लिये तैयार हो गया।
यूपी के रामपुर में एक महिला ने मां की ममता को शर्मसार करने वाला काम किया है, दरअसल प्रेमी के साथ रहने की चाहत में इस महिला ने अपने कुछ महीने के बेटे को 1 लाख 75 हजार रुपये में बेच डाला, यूपी पुलिस ने आरोपी महिला, उसके प्रेमी और बच्चा खरीदने वालों को गिरफ्तार कर लिया है।क्या है मामला
एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर के शाहबाद पुलिस थाने में 26 सितंबर को एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई, कि चमन फिरोज उम्र 26 साल और उसके 9 महीने के बेटे को विपिन पुत्र ओम प्रकाश निवासी सैफनी थाना शाहबाद तथा दो महिला और दो पुरुष बंधक बनाकर किडनैप करके ले गये,
जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की, 15 नवंबर को नामजद आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया गया, पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसका चमन फिरोज से नाजायज संबंध है, लेकिन उसका 9 महीने का बेटा नाजायज संबंध में बाधा बन रहा था, इसलिये बच्चे को बेच दिया।
प्रेम संबंध में बाधा
विपिन ने बताया कि 26 सितंबर को योजना बनाकर वो अमर सिंह यादव से मिले, जिनके साथ वो बदायूं गये, वहां उनकी मुलाकात संध्या नाम की महिला से हुई, जो अमर सिंह यादव की परिचित थी,
संध्या को उन्होने बताया कि बच्चा उनके प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था, वो बच्चे को किसी को देना चाहते हैं, इस पर संध्या ने उनकी मुलाकात राघवेन्द्र पुत्र सरवन से करवाई, राघवेन्द्र ने बताया कि वो बच्चे को किसी निसंतान दंपत्ति को सौंप देगा, बदले में कुछ पैसे भी मिलेंगे, आरोपी मां चमन फिरोज ने अपना नाम चांदनी और बेटे का नाम कृष्णा बताया।
हरियाणा में मिला बेटा
चमन फिरोज ने तर्क दिया था कि उसके 4 बच्चे हैं, वो बच्चों को ठीक से पाल नहीं पा रही, इसलिये बेचना है, राहुल का कोई संतान नहीं था, वो ढाई लाख में बच्चे को लेने के लिये तैयार हो गया,
राहुल ने बकायदा गोदनामा तैयार करवाकर 70 हजार रुपये भी दे दिये, फिर 1.80 लाख का चेक दे दिया, पैसे लेकर दोनों गुजरात जाकर रहने लगे, इसी दौरान चमन फिरोज की तबीयत खराब हो गई, इसलिये उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, 70 हजार खर्च हो जाने के बाद उनके पास पैसे नहीं थे, सो विपिन ने अमर सिंह यादव को फोन किया और बताया कि चेक से पैसे नहीं निकल पा रहे, पैसे खत्म होने पर फिरोज किसी तरह अपने घर आ गई, यहां पर मनगढंत कहानी बताकर पुलिस थाने में किडनैपिंग का केस दर्ज करवा दिया, पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की, तो पूरा भेद खुला, 9 महीने का बेटा हरियाणा के फरीदाबाद में मिला।


