आखिर क्यों मोदी के मंत्री ने लिखा, आएगा तो राहुल गांधी ही, क्रिएटिविटी को किया सलाम
इस तस्वीर के साथ ही कैप्शन में बाबुल सुप्रियो ने लिखा है कि इसमें कुछ मदद नहीं कर सकते, लेकिन साझा कर दिया, जिसने भी इसे बनाया है, वह एक जीनियस है।
इस तस्वीर के साथ ही कैप्शन में बाबुल सुप्रियो ने लिखा है कि इसमें कुछ मदद नहीं कर सकते, लेकिन साझा कर दिया, जिसने भी इसे बनाया है, वह एक जीनियस है।
लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती 23 मई को होनी है, मतगणना से पहले तमाम न्यूज चैनल्स ने एग्जिट पोल्स के माध्यम से बताने की कोशिश की है, कि देश में अगली सरकार किसकी होगी, करीब-करीब सभी एग्जिच पोल ने कहा है कि अगली सरकार एनडीए की होगी, सोशल मीडिया पर पोस्ट, मीम और तस्वीरें खूब वायरल हो रही है, विपक्ष का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।बाबुल सुप्रियो का ट्वीट
मोदी सरकार में मंत्री और पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है,
दरअसल मंत्री ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें लिखा है, आएगा तो राहुल गांधी ही, साथ ही नीचे थाईलैंड टूरिज्म लिखा है। सोशल मीडिया पर लोग एग्जिट पोल को लेकर तरह-तरह की क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं।
तस्वीर के साथ कैप्शन
इस तस्वीर के साथ ही कैप्शन में बाबुल सुप्रियो ने लिखा है कि इसमें कुछ मदद नहीं कर सकते, लेकिन साझा कर दिया, जिसने भी इसे बनाया है, वह एक जीनियस है।
आपको बता दें कि इससे पहले बीते गुरुवार को मोदी के मंत्री ने महागठबंधन को महागठबंधन कहते हुए निशाना साधा था।
महाठगबंधन
उन्होने महागठबंधन पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि भारत के लोग महाठगबंधन को कभी भी वोट नहीं देंगे, क्योंकि ये लोग हमेशा खुद को राजनीति से ऊपर रखते हैं,
आपको बता दें कि 2014 में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सिर्फ दो सीट मिली थी, जिसमें एक बाबुल सुप्रियो भी थे, उन्होने आसनसोल सीट से जीत हासिल की थी, जिसके बाद मोदी ने उन्हें अपने कैबिनेट में मंत्री बनाया।