धोनी के अगले साल आईपीएल खेलने को लेकर नया खुलासा, टीम के सीईओ का बड़ा बयान
चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के बैन के बाद पिछले साल आईपीएल में वापस लौटी थी, वापस लौटते ही धोनी ने टीम को चैंपियन बना दिया।
चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के बैन के बाद पिछले साल आईपीएल में वापस लौटी थी, वापस लौटते ही धोनी ने टीम को चैंपियन बना दिया।
अगले साल आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर संशय के बादल साफ हो चुके हैं, सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इशारों ही इशारों में बताया कि अगले साल भी माही मैदान पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे, आपको बता दें कि आईपीएल-12 के फाइनल के बाद से इस बात की खूब चर्चा हो रही है, कि धोनी अगले साल आईपीएल नहीं खेलेंगे।सीईओ ने क्या कहा
चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ ने न्यू इंडियन एक्सप्रेस को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होने धोनी को लेकर कहा कि हमें विश्वास है कि वो वापस आएंगे,
पिछले दो सालों में इस बात की खूब चर्चा हुई थी कि धोनी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर आंकड़ों पर नजर डालेगें तो पिछले दो साल में उन्होने आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी की, वो निश्चित तौर से अगले साल भी वापसी करेंगे।
इस सीजन में धोनी का प्रदर्शन
इस सीजन में भी महेन्द्र सिंह धोनी के बल्ले से जमकर रन निकले, उन्होने 15 मैच में 416 रन बनाये, इस दौरान उनका औसत 83.20 का रहा,
माही ने कुछ मैच जिताऊ पारियां भी खेली, हालांकि फाइनल में उनकी टीम महज 1 रन से हार गई, लेकिन सीएसके के खिलाड़ियों ने जबरदस्त संघर्ष किया।
दो साल बाद वापसी
चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के बैन के बाद पिछले साल आईपीएल में वापस लौटी थी, वापस लौटते ही धोनी ने टीम को चैंपियन बना दिया, इस बार भी सीएसके फाइनल तक पहुंची,
टीम की सफलता में सबसे ज्यादा श्रेय कप्तान धोनी को ही जाता है, खिलाड़ियों से उनका शत-प्रतिशत निकालने में माहिर धोनी के सामने अब विश्वकप में टीम को चैंपियन बनाने की चुनौती है, टीम की कमान भले विराट कोहली के पास हो, लेकिन धोनी की भी भूमिका अहम रहने वाली है।


