नतीजों के बाद सिद्धू पर भड़के कैप्टन अमरिंदर सिंह, ले लिया बड़ा फैसला, चढा सियासी पारा

लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के खेमे में खलबली मची हुई है, नेता एक-दूसरे पर हार का आरोप मढ रहे हैं।

लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के खेमे में खलबली मची हुई है, नेता एक-दूसरे पर हार का आरोप मढ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे साफ हो चुके हैं, पीएम मोदी की अगुवाई में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है, अब तक के रुझानों में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 353 सीटें मिली है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 50 सीटों पर सिमट गई है, सहयोगियों को मिलाकर यूपीए के हिस्से में 92 सीटें आई है, जबकि अन्य के खाते में 97 सीटें जाती दिख रही है।

कांग्रेस के खेमे में खलबली
लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के खेमे में खलबली मची हुई है, नेता एक-दूसरे पर हार का आरोप मढ रहे हैं,
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ही कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर हार का ठीकरा फोड़ा है, उन्होने कहा कि सिद्धू ने पाकिस्तान जाकर वहां के आर्मी प्रमुख कमर जावेद बाजवा को झप्पियां दी, जिसकी वजह से कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी।

सिद्धू के खिलाफ एक्शन की मांग 
सूत्रों का दावा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के पक्ष में हैं, उन्होने पार्टी हाईकमान को कहा है कि
सिद्धू की वजह से ना सिर्फ पंजाब बल्कि कांग्रेस को दूसरे राज्यों में भी नुकसान हुआ  है, अब सिद्धू के साथ सुलह के बिल्कुल भी मूड में नहीं हैं, उन्होने पार्टी हाईकमान को कहा है कि उनमें या सिद्धू में से किसी को एक चुन ले।

सिद्धू और कैप्टन में बयानबाजी 
आपको बता दें कि कैप्टन ने इस लोकसभा चुनाव में सिद्धू को पंजाब से दूर रखा था, जिसके बाद सिद्धू की पत्नी ने सीएम पर कई आरोप लगाये,
यहां तक कहा कि कैप्टन के इशारे पर ही उन्हें टिकट नहीं मिला, जिसके बाद कैप्टन ने भी पलटवार करते हुए कहा सिद्धू उन्हें हटाकर मुख्यमंत्री बनना चाहता है, जिसके बाद से दोनों ओर से बयानबाजी हुई, हालांकि कैप्टन आर-पार के मूड में दिख रहे हैं, तो सिद्धू ने अब चुप्पी साध ली है।