सीएम योगी ने विरोधियों के छुड़ा दिये पसीने, इस मामले में रहे नंबर वन
अगर सपा-बसपा के नेताओं की चुनावी रैलियों को आपस में जोड़ दिया जाए, तो भी दोनों मिलकर सीएम के आंकड़ों के सामने कहीं नहीं ठहरते हैं।
अगर सपा-बसपा के नेताओं की चुनावी रैलियों को आपस में जोड़ दिया जाए, तो भी दोनों मिलकर सीएम के आंकड़ों के सामने कहीं नहीं ठहरते हैं।
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में करोड़ों वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, अब सबको 23 मई का इंतजार है, जब नतीजे सामने आएंगे, नतीजे के साथ ही गुरुवार को ये भी तय होगा, कि देश में अगली सरकार किसकी बनेगी, हालांकि लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में प्रचार में हर राजनीतिक दल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, मायावती, अखिलेश, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दर्जनों नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो किये।यूपी में सबसे आगे योगी
यूपी में चुनावी रैलियों के मामले में सबसे आगे सीएम योगी आदित्यनाथ हैं, उन्होने प्रदेश में कुल 137 जनसभाएं की, इस आंकड़ें के साथ ही उन्होने अपने सारे प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे छोड़ दिया है,
अगर सपा-बसपा के नेताओं की चुनावी रैलियों को आपस में जोड़ दिया जाए, तो भी दोनों मिलकर सीएम के आंकड़ों के सामने कहीं नहीं ठहरते हैं।
राहुल गांधी ने सिर्फ 20 रैली की
अगर बात की जाए, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की, तो उन्होने यूपी में सिर्फ 20 चुनावी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित किया,
उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था, उन्होने भी सिर्फ 40 जनसभाओं को संबोधित किया, आपको बता दें कि यूपी में कांग्रेस 80 सीटों में से सिर्फ 70 पर ही चुनाव लड़ रही है।
पिछड़े विपक्षी
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल-प्रियंका से तो ज्यादा रैलियां की, लेकिन योगी से काफी पीछे छूट गये, पूर्व सीएम ने 50 जनसभाओं को संबोधित किया,
इस तरह सीएम योगी सबसे आगे रहे, अगर बात करें बसपा सुप्रीमो मायावती की, तो उन्होने यूपी में मात्र 25 जनसभाएं की, इस चुनाव में एक साथ लड़ रहे अखिलेश-माया गठबंधन की संयुक्त रैलियों में साथ दिखे, इसके बावजूद योगी को नहीं पछाड़ सके।
पीएम ने की इतनी जनसभाओं को संबोधित
वाराणसी सीट से उम्मीदवार और पीएम मोदी ने भी चुनावी सियासत में यूपी को भरपूर समय दिया, उन्होने तपती दोपहरी में 29 जनसभाओं को संबोधित किया,
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी 28 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पसीना सबने बहाया, लेकिन अव्वल सीएम योगी ही रहे, अब देखना है कि चुनाव परिणाम में उनकी मेहनत कितना रंग लाती है।



