भावुक गौतम गंभीर ने केजरीवाल को दी चुनौती, बात चौराहे पर फांसी तक पहुंची

गौतम गंभीर इससे पहले भी केजरीवाल को चुनौती दे चुके हैं, तब गंभीर ने कहा था कि केजरीवाल जैसे लोगों की वजह से अच्छे लोग राजनीति में नहीं आते।

गौतम गंभीर इससे पहले भी केजरीवाल को चुनौती दे चुके हैं, तब गंभीर ने कहा था कि केजरीवाल जैसे  लोगों की वजह से अच्छे लोग राजनीति में नहीं आते।

दिल्ली में मतदान से पहले बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर और आप उम्मीदवार अतिशी के बीच पर्चा विवाद ने राजनीति को गरमा दिया था, इसे लेकर दोनों पार्टियों के नेता एक के बाद एक बयान दे रहे हैं, अब गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल को एक नई चुनौती दी है, गंभीर ने ट्विटर पर लिखा है कि अगर ये साबित हो रहा है, कि इन पर्चो से मेरा कोई लेना-देना है, तो मैं  जनता के  सामने चौराहे पर फांसी लगा लूंगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो क्या केजरीवाल राजनीति छोड़ेंगे।

गंभीर पर आप का आरोप
मालूम हो कि पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी ने गौतम गंभीर को मैदान में उतारा है, उनके खिलाफ आप से अतिशी चुनाव लड़ रही है, आप उम्मीदवार ने प्रेस कांफ्रेंस कर रोते हुए आरोप लगाया था,
कि गंभीर ने उनके खिलाफ न्यूज पेपर के साथ अभद्र टिप्पणी वाले पर्चे बंटवाये हैं, इसके बाद दोनों ही पार्टियां इसे लेकर आमने-सामने है, बीजेपी का आरोप है कि आप ने खुद ही पूरा नाटक किया है।

मानहानि का नोटिस
आप उम्मीदवार ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए रोते हुए पर्चा पढा था, जिसके बाद गौतम गंभीर ने भी बिना देर किये आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और अतिशी को मानहानि का नोटिस भेज दिया,
इस नोटिस में कहा गया है कि अतिशी, मनीष सिसोदिया और केजरीवाल बिना शर्त माफी मांगें, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

केजरीवाल को पहले भी चुनौती
आपको बता दें कि गौतम गंभीर इससे पहले भी केजरीवाल को चुनौती दे चुके हैं, तब गंभीर ने कहा था कि केजरीवाल जैसे  लोगों की वजह से अच्छे लोग राजनीति में नहीं आते,
वो जो आरोप लगा रहे हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं, कि उसे साबित करें, मैं मतदान से पहले ही उम्मीदवारी छोड़ दूंगा, लेकिन क्या अगर साबित नहीं कर पाये, तो क्या वो राजनीति छोड़ेंगे।

अतिशी ने भी की शिकायत
आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अतिशी ने इसे लेकर कहा कि यदि बीजेपी और गौतम गंभीर ऐसा एक सशक्त महिला के साथ कर सकते हैं,
तो बाकी महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी, दिल्ली महिला आयोग के पास अतिशी ने शिकायत दर्ज करवाई है, साथ ही उन्होने कहा था कि जल्द ही चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस के पास भी मामले को लेकर जाएंगे।