किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है जगन मोहन का सफर, कांग्रेस हाईकमान ने किया अन्याय, जनता ने दिया न्याय
शपथ ग्रहण करने के लिये जगन मोहन रेड्डी खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए स्टेडियम पहुंचे, जगन की पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में 175 में से 151 सीटें हासिल की है।
शपथ ग्रहण करने के लिये जगन मोहन रेड्डी खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए स्टेडियम पहुंचे, जगन की पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में 175 में से 151 सीटें हासिल की है।
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने सीएम पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है, आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद जगन मोहन प्रदेश के दूसरे सीएम हैं, राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने जगन मोहन रेड्डी को शपथ दिलाया। समारोह विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी म्यूनिसिपल स्टेडियम में आयोजित किया गया।खुली जीप से पहुंचे स्टेडियम
आपको बता दें कि शपथ ग्रहण करने के लिये जगन मोहन रेड्डी खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए स्टेडियम पहुंचे,
जगन की पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में 175 में से 151 सीटें हासिल की है। वहीं चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली सत्ताधारी पार्टी तेलगुदेशम पार्टी को सिर्फ 23 सीटें मिली, इससे पहले 2014 में टीडीपी ने 102 सीटें जीती थी।
पूर्व सीएम के बेटे
मालूम हो कि जगन पूर्व सीएम वाई एस राजशेकर रेड्डी के बेटे हैं, वो कडप्पा सीट से सांसद भी रह चुके हैं, जगन के पिता का साल 2009 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था,
इसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस पार्टी पिता की जगह उन्हें देगी, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें निराश किया।
अलग पार्टी बना ली
कांग्रेस द्वारा मुख्यनमंत्री नहीं बनाये जाने के बाद नाराज जगन मोहन ने साल 2011 में अलग राजनीतिक पार्टी बना ली, पार्टी का नाम उन्होने पिता वाईएस राजशेखर के नाम पर रखा,
फिर कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं को तोड़ प्रदेश में पार्टी मजबूत कर ली, अब वो सीएम पद की शपथ ले चुके हैं, ऐसा लगता है कि पिता की राजनीतिक विरासत को जगन सफलतापूर्वक आगे बढा रहे हैं।
पैदल यात्रा
जगन ने विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से संपर्क के लिये 341 दिन तक करीब 3648 किमी की पदयात्रा की, इससे ना सिर्फ वो प्रदेश के लोगों से मिले, बल्कि उनके पक्ष में माहौल भी बन गया,
कहा जाने लगा कि कांग्रेस ने उनके साथ अन्याय किया है, जनता अब न्याय करें, जो चुनाव परिणाम में साफ दिखा, प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 22 सीटें जगन की पार्टी ने जीती है।



