सिर्फ तीन ओवर बाद ही जीरो से हीरो बन गया मुंबई का ये खिलाड़ी, वॉटसन ने की थी पिटाई, वीडियो
मुंबई के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इस मुकाबले में जीरो से हीरो बन गये, मलिंगा ने अपने तीसरे और पारी के 16वें ओवर में 20 रन लुटा दिये थे।
मुंबई के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इस मुकाबले में जीरो से हीरो बन गये, मलिंगा ने अपने तीसरे और पारी के 16वें ओवर में 20 रन लुटा दिये थे।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का रिकॉर्ड चौथा खिताब अपने नाम कर लिया है, रविवार को हैदराबाद में खेले गये इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, रोहित की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाये, 150 के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सीएसके की टीम ये मैच 1 रन से हार गई, मुंबई की इस जीत के लिये तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन इस जीत में मलिंगा ने भी पूरा साथ दिया।आखिरी ओवर में 9 रन
चेन्नई के सामने 150 रनों का लक्ष्य था, शेन वॉटसन ने 59 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली, इसके बावजूद सीएसके की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी,
चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिये 9 रन चाहिये थे, लेकिन इसी ओवर में टीम ने वॉटसन का विकेट गंवा दिया, अंतिम गेंद पर दो रनों की जरुरत थी, लेकिन मलिंगा ने यॉर्कर मार शार्दुल ठाकुर को आउट कर दिया, इसके साथ ही मुंबई चैंपियन बन गई।
जीरो से हीरो बनें मलिंगा
मुंबई के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इस मुकाबले में जीरो से हीरो बन गये, मलिंगा ने अपने तीसरे और पारी के 16वें ओवर में 20 रन लुटा दिये थे,
ब्रावो ने इस ओवर में उनका स्वागत छक्के के साथ किया था, साथ ही वॉटसन ने तीन चौके लगाकर उनकी गाड़ी बेपटरी करने की कोशिश की थी, हालांकि आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी कर मलिंगा ने महफिल लूट ली।
कप्तान ने दिखाया भरोसा
कप्तान रोहित शर्मा ने 17वां ओवर बुमराह से करवाया, उन्होने अपने तीसरे और पारी के 17वें ओवर में सिर्फ 4 रन दिये, 18वां ओवर मलिंगा के बजाय रोहित ने पंड्या से करवाया,
लेकिन इस ओवर में वॉटसन (तीन छक्के) ने पिटाई कर दी, 19वें ओवर में फिर रोहित ने बुमराह को गेंद पकड़ा दी, बुमराह ने इस ओवर में ब्रावो का विकेट निकाला और सिर्फ 9 रन दिये, आखिरी ओवर में जीत के लिये 9 रन की जरुरत थी, रोहित ने गेंद मलिंगा को सौंपा।
ऐसा रहा आखिरी ओवर
पहली गेंद- यॉर्कर, वॉटसन ने एक रन लिया
दूसरी गेंद - रविन्द्र जडेजा ने एक रन लिया
तीसरी गेंद - वॉटसन ने लांग ऑन की दिशा में खेलकर दो रन लिये।
चौथी गेंद - वॉटसन रन आउट, दूसरा रन लेने के चक्कर में शेन वॉटसन आउट हो गये, अब क्रीज पर शार्दुल ठाकुर आये।
पांचवां गेंद - शार्दुल ठाकुर ने दो रन लिया।
आखिरी गेंद - यॉर्कर, शार्दुल ठाकुर आउट और मुंबई इंडियंस चौथी बार चैंपियन।
https://twitter.com/Modi_vs_all/status/1127820340309061632



