हार के बाद भी इस शख्स को मोदी दे सकते हैं अपनी कैबिनेट में जगह, यूपी से इन चेहरों को मिल सकता है मौका

मौजूदा मंत्री यूपी कोटे से राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और अनुप्रिया पटेल तो शपथ लेंगी ही, साथ ही गाजीपुर से चुनाव हारने वाले मनोज सिन्हा को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

मौजूदा मंत्री यूपी कोटे से राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और अनुप्रिया पटेल तो शपथ लेंगी ही, साथ ही गाजीपुर से चुनाव हारने वाले मनोज सिन्हा को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

लोकसभा चुनाव 2019 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद नरेन्द्र मोदी कल शाम सात बजे दोबारा प्रधानमंत्री पदक की शपथ लेंगे, इसके साथ ही टीम मोदी में किस-किस को जगह मिलेगी, उसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है, कहा जा रहा है कि आज शाम तक उन लोगों को न्योता और संदेश भेज दिया जाएगा, जिन्हें कल शपथ लेना है, सबसे ज्यादा 64 सांसद देने वाले यूपी से कौन-कौन मंत्रिमंडल में शामिल होगा, इस पर भी सबकी नजरें टिकी हुई है।

मनोज सिन्हा को भी स्थान
बताया जा रहा है कि मौजूदा मंत्री यूपी कोटे से राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और अनुप्रिया पटेल तो शपथ लेंगी ही, साथ ही गाजीपुर से चुनाव हारने वाले मनोज सिन्हा को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है,
उन्हें भी कैबिनेट रैंक दिया जाएगा, स्मृति ईरानी की जगह उन्हें राज्यसभा भेजा जाएगा, अब स्मृति लोकसभा की सदस्य हो गई हैं, उन्होने अमेठी से राहुल गांधी को हराया है।

मोदी के भरोसेमंद
आपको बता दें कि मनोज सिन्हा को पीएम मोदी का करीबी और भरोसेमंद माना जाता है, 2017 में जब यूपी में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था,
तो मोदी चाहते थे कि मनोज सिन्हा को मुख्यमंत्री बनाना जाए, हालांकि संघ की दखल की वजह से योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद का शपथ लिया, मोदी सरकार वन में भी मनोज सिन्हा ने रेल राज्यमंत्री और टेलीकॉम जैसे मंत्रालय संभाले हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें फिर से शपथ दिलाया जा सकता है।

नये चेहरों को भी मौका 
इनके अलावा कई नये चेहरों की भी बात चल रही है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय, धरौहरा सांसद रेखा वर्मा,
योगी सरकार की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और मुजफ्फरनगर से जीतने वाले संजीब बालियान का नाम शामिल है, बालियान पहली सरकार में भी मंत्री थे। मंत्रिमंडल को लेकर मंगलवार शाम करीब पांच घंटे तक मोदी और शाह के बीच बैठक हुई, जिसमें कई नामों पर चर्चा हुई।