नवाज शरीफ की बेटी का बड़ा बयान, इमरान खान और मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

मरियम शरीफ ने कहा कि मोदी या दुनिया के दूसरे राष्ट्राध्यक्ष क्यों इमरान खान को सम्मान नहीं देते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि आप किसी की मदद से लोगों का वोट चुरा कर सत्ता में काबिज हो गये हैं।

मरियम शरीफ ने कहा कि मोदी या दुनिया के दूसरे राष्ट्राध्यक्ष क्यों इमरान खान को सम्मान नहीं देते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि आप किसी की मदद से लोगों का वोट चुरा कर सत्ता में काबिज हो गये हैं।

जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ की बेटी ने इमरान खान पर जमकर निशाना साधा है, उन्होने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पाकिस्तानी समकक्ष को ना तो तवज्जो देते हैं और ना ही सम्मान, पूर्व पीएम की बेटी के मुताबिक फरवरी में इमरान खान ने मोदी से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होने फोन तक नहीं उठाया।

इमरान ने की थी शिकायत
आपको बता दें कि पाकिस्तान के 1998 के परमाणु परीक्षणों के संबंध में लाहौर के मॉडल टाउन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां पर मरियम ने ये बातें कही,
उन्होने बताया कि इमरान खान ने ही शिकायती लहजे में कहा था कि भारतीय पीएम ने उनका फोन तक नहीं उठाया, फरवरी में दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर थे। 

इमरान पर निशाना 
मरियम शरीफ ने आगे बोलते हुए कहा कि मोदी या दुनिया के दूसरे राष्ट्राध्यक्ष क्यों इमरान खान को सम्मान नहीं देते हैं,
क्योंकि उन्हें पता है कि आप किसी की मदद से लोगों का वोट चुरा कर सत्ता में काबिज हो गये हैं, आप किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं, मरियम का सीधा इशारा ये था कि इमरान पाक सेना की कठपुतली हैं।

कठपुतली से ज्यादा कुछ नहीं
नवाज शरीफ की बेटी ने कहा कि इमरान खान आपका दर्जा किसी कठपुतली से ज्यादा कुछ भी नहीं है, दुनिया में आपका कोई सम्मान नहीं है,
मरियम ने बताया कि इमरान खान नवाज शरीफ को मोदी का दोस्त कहा करते थे, अब मोदी उन्हें बिल्कुल भाव नहीं देते।